मुख्यमंत्री श्री चौहान रविवार को करेंगे 199 अनाश्रित बाल हितग्राही को 5000 रूपये की पेंशन राशि का वितरण


मुख्यमंत्री श्री चौहान रविवार को करेंगे 199 अनाश्रित बाल हितग्राही को 5000 रूपये की पेंशन राशि का वितरण


 


भोपाल : शनिवार, मई 29, 2021, 20:56 IST

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री कोविड-19 बाल कल्याण योजना के पात्र हितग्राही बच्चों को पेंशन राशि का वितरण 30 मई 2021 को वर्चुअल समारोह में करेंगे। पेंशन राशि वितरण कार्यक्रम मुख्यमंत्री निवास में सायं 4 बजे होगा। योजना अंतर्गत 29 मई 2021 तक प्राप्त आवेदनों में से 109 प्रकरणों को स्वीकृत किया गया है। इनमें 199 बच्चों को लाभान्वित किया जा रहा है।

प्रदेश में कोरोना के कारण बच्चों के सर से माता-पिता का साया उठ गया है। ऐसे बच्चों की तत्काल सहायतार्थ मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री कोविड-19 बाल कल्याण योजना को दिनांक 21 मई 2021 से प्रदेश में लागू किया गया है। योजना का मुख्य उद्देश्य कोविड-19 से अनेक परिवारों के बच्चों को आर्थिक एवं खाद्य सुरक्षा प्रदान करना है, जिससे वे गरिमापूर्ण जीवन निर्वाह करते हुए अपनी शिक्षा भी निर्विघ्न रूप से पूरी कर सकें। कोविड-19 से मृत्यु का अभिप्राय ऐसी किसी भी मृत्यु से है, जो 01 मार्च 2021 से 30 जून 2021 तक की अवधि में हुई।

योजना का लाभ लेने के लिये आवेदन की प्रक्रिया नि:शुल्क है और सभी आवेदन, पोर्टल covinbalkalyan.mp.gov.in अथवा services.mp.gov.in पर ही प्राप्त किये जायेंगे।


समर चौहान


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here