Last Updated:
Durg To Raigarh Special Train: रक्षाबंधन के मौके पर दुर्ग और रायगढ़ वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है, जब दुर्ग और रायगढ़ के बीच स्पेशल रक्षाबंधन ट्रेन चलेगी. इससे लोगों को त्योहार के दिन खूब फायदा होगा. बताया जा रहा है कि यह ट्रेन 27, 28 और 29 अगस्त को दोनों तरफ से चलेगी. वहीं, इस ट्रेन में कुल 10 डिब्बे होंगे.
दुर्ग से रायगढ़ के लिए चलेगी ट्रेन
रिपोर्ट-पंकज बारेठ
Durg To Raigarh Raksha Bandhan Special Train: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर अपनों से मिलने की आस लगाए बैठे रेल यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने एक बड़ी राहत भरी सौगात दी है. पर्व के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली भारी भीड़ और कन्फर्म टिकटों की किल्लत को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने दुर्ग और रायगढ़ के बीच ‘रक्षाबंधन स्पेशल ट्रेन’ चलाने का फैसला किया है. यह विशेष ट्रेन 27, 28 और 29 अगस्त को दोनों ओर से अपनी सेवाएं देगी, जिससे त्योहार के मौके पर यात्रियों को सहूलियत मिलेगी.
त्योहार के इस खास मौसम में अक्सर ट्रेनों में पैर रखने तक की जगह नहीं होती. ऐसे समय में रेलवे का यह कदम रायगढ़ और बिलासपुर रेल मंडल के यात्रियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. बताया जा रहा है कि यह ट्रेन बिलासपुर, चांपा, सक्ती और खरसिया समेत सभी प्रमुख मध्यवर्ती स्टेशनों पर रुकेगी, जिससे छोटे स्टेशनों के यात्रियों को भी सीधा लाभ मिलेगा.
क्या रहेगा ट्रेन का टाइम?
दुर्ग से रायगढ़: यह स्पेशल ट्रेन दुर्ग से सुबह 10:30 बजे रवाना होगी और शाम 7:00 बजे रायगढ़ पहुंचेगी.
रायगढ़ से दुर्ग: वापसी में ट्रेन रायगढ़ से शाम 7:40 बजे छूटेगी और देर रात (दूसरे दिन तड़के) 2:00 बजे दुर्ग पहुंचेगी.
10 डिब्बों के साथ पटरी पर उतरेगी ट्रेन
कम दूरी और रोज आने जाने वाले यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस रक्षाबंधन स्पेशल ट्रेन में कुल 10 कोच शामिल किए गए हैं. इनमें 8 सामान्य कैटेगरी के डिब्बे और 2 एसएलआरडी (SLRD) डिब्बे होंगे.
लोगों को होगा फायदा
जनरनल कैटेगरी के अधिक कोच होने से आम यात्रियों को बिना किसी परेशानी के तुरंत टिकट लेकर सफर करने का मौका मिलेगा. इस विशेष ट्रेन के चलने से रायगढ़, बिलासपुर और दुर्ग रूट के हजारों भाइयों और बहनों की राह अब आसान और सुखद बनेगी. वहीं त्योहार के समय उन्हें ज्यादा इंतजार भी करना पड़ेगा.
About the Author
गोविन्द सिंह जनवरी 2026 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर Senior Sub Editor कार्यरत हैं, जहां वह मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ स्टेट टीम का हिस्सा हैं. किस्सागोई के अंदाज में खबरें पेश कर…
और पढ़ें
Source link