हादसे में वाहन के परखच्चे उड़ गए.
छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के रायगढ़ जिले में एक बड़ा सड़क हादसा (Road Accident) हुआ है. हादसे में 4 लोगों की घटना स्थल पर ही मौत (Death) हो गई है.
- News18Hindi
- Last Updated:
October 1, 2020, 10:57 AM IST
मिली जानकारी के मुताबिक खरसिया के ग्राम भालुनारा ओर सोड़का के बीच सड़क हादसा हुआ. इसमें सीएसईबी के जेई सुशिल सिदार, कवल एक्का एवं सयाहक लाइन मैन राजेन्द्र सिदार व भार्गव वैष्णव, ड्राइवर (आउट सोर्स) की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद से ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया. हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन से शवों को निकालने की कवायद देर रात तक की गई. शवों को पोस्टमार्टम के बाद अब परिजनों को सौंपा जाएगा.
जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात आरोपी ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज किया है. शुरुआती जांच में गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है. साथ ही घटना के प्रत्यक्षदर्शियों की भी तलाश की जा रही है. इस भीषण सड़क हादसे में सभी की चारों की मौत मौके पर ही हो गई. बताया जा रहा है कि ट्रक काफी तेज रफ्तार से आ रहा था और अनियंत्रित होकर बोलेरो को टक्कर मार दिया.