छत्तीसगढ़ आयकर विभाग के दफ्तर में कोराेना संक्रमण के 8 मामले अब तक मिले हैं. सांकेतिक फोटो.
कोरोना वायरस (Coronavirus) के संक्रमण की पुष्टि के बाद बीते 25 अगस्त से आलोक जौहरी (Alok Johri रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल में भर्ती थे. वे 1988 बैच के आईआईआरएस थे.
बताया जा रहा है कि रायपुर के आयकर दफ्तर में अब तक 8 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है. इसके बाद भी दफ्तर अब भी खुला है. डायरेक्टर आलोक जौहरी की निधन की खबर के बाद से आयकर विभाग से जुड़े लोग सकते में हैं. रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली. वह 1988 बैच के आईआईआरएस थे. छत्तीसगढ़ आईटी बार एसोसिएशन रायपुर के अध्यक्ष और सीए संजय बिल्टहारे ने बताया कि आलोक जौहरी के निधन की सूचना गुरुवार सुबह ही मिली.
52 हजार से अधिक मरीज
छत्तीसगढ़ में 9 सितंबर की देर रात जारी कोरोना मीडिया बुलेटिन के मुातबिक प्रदेश में अब तक कुल कोविड-19 मरीजों की संख्या 52 हजार 932 हो गई है. इनमें से 2818 मरीजों की पहचान तो बीते बुधवार को ही की गई. प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 28 हजार 41 हो गई है, जो कुल मरीजों की संख्या के 50 प्रतिशत से भी ज्यादा है. एक्टिव मरीजों की बढ़ती संख्या ने सरकार की भी चिंता बढ़ा दी है. इसके अलावा प्रदेश में अब तक 478 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण के कारण हो चुकी है.

