राहुल गांधी बोले- आज रो रही भारत माता, सड़कों पर देश के करोड़ों बेटे-बेटियां – Congress leader rahul gandhi reaction bharat mata crying pm narendra modi address

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि आज भारत माता रो रही है. पीएम मोदी के संबोधन के दौरान ही कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक वीडियो ट्वीट कर कहा कि आज भारत माता रो रही है.

राहुल गांधी ने मांग की कि पीएम मोदी सडकों पर चलते हमारे लाखों श्रमिक भाइयों-बहनों को उनके घरों तक सुरक्षित पहुंचाने की घोषणा करें. इसके साथ ही इस संकट के समय में सहारा देने के लिए उन सभी के खातों में कम से कम 7500 रु का सीधा ट्रांसफर करें.

राहुल गांधी ने कहा कि बच्चों को चोट पहुंचता तो मां रोती है. ऐसी कोई भी मां नहीं जो अपने बच्चों के दुख से दुखी नहीं होती है. राहुल ने कहा, “आज भारत माता रो रही है, क्योंकि भारत माता के करोडों बच्चे, बेटे बेटियां सड़कों पर हजारों किलोमीटर चल रहे हैं, भूखे प्यासे चल रहे हैं. मैं सरकार से विनती करता हूं कि आप उनको घर पहुंचाइए, उनके बैंक अकाउंट में पैसा डालिए. और इनके रोजगार के लिए स्मॉल एंड मीडियम इंडस्ट्रीज को जल्दी से जल्दी पैकेज दीजिए.”

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here