वाराणसी: कोरोना संक्रमित व्यापारी का शव पहुंचते ही भागा डोम परिवार, दो घंटे तक मची रही अफरा-तफरी- uttar-pradesh – News in Hindi

वाराणसी: कोरोना संक्रमित व्यापारी का शव पहुंचते ही भागा डोम परिवार, दो घंटे तक मची रही अफरा-तफरी

वाराणसी में डोम परिवार ने कोरोना संक्रमित शव का दाह संस्कार करने से किया इनकार

जब दो परिजन शव लेकर हरिश्चंद्र घाट पहुंचे तो वहां मौजूद डोम राजा का परिवार घबरा गया.

वाराणसी. धर्मनगरी वाराणसी (Varanasi) में रविवार को कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमित पहली मौत सामने आई. इस मौत के बाद महाश्मशान हरिश्चंद्र घाट (Harishchandra Ghat) पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब मृतक के दो परिजन उसका शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए पहुंचे. घाट पर लोगों को जब पता चला की शव कोरोना पीड़ित का है तो अफरा-तफरी मच गई. क्षेत्रीय लोग हंगामा करने लगे. शव आते ही मुखाग्नि देने से इन्कार करते हुए डोम परिवार घाट छोड़कर भाग गया. घाट पर बने प्राकृतिक शवदाह गृह के कर्मचारियों ने भी शव को हाथ लगाने और जलाने से इन्कार कर दिया. मोहल्ले के लोग भी विरोध करते हुए शव को कहीं और ले जाने की मांग करते हुए हंगामा करने लगे.

बता दें कि वाराणसी के गंगापुर निवासी पचपन वर्षीय व्यापारी की मौत हो गयी मौत के दूसरे दिन व्यापारी के रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव पाया गया. प्रशासन ने घर के दो सदस्यों को अंतिम संस्कार के लिए शव सुपुर्द किया था. जब दो परिजन शव लेकर हरिश्चंद्र घाट पहुंचे तो वहां मौजूद डोम राजा का परिवार घबरा गया. सूचना आई कि डोम परिवार ने शव को हाथ लगाने और मुखाग्नि देने से इनकार कर दिया. इसके साथ ही इलाके के लोगो ने भी आपत्ति जताई. मामला इलाके के पार्षद के पास भी पहुंचा.

सीएनजी शवदाह गृह में की गई अंत्येष्ठि 

सूचना पर स्वास्थ्य विभाग और भेलुपर थाना पुलिस भी पहुंची. डोम राज परिवार को समझाने का प्रयास किया. दो घंटे के बाद किसी तरीके से क्षेत्रीय लोग राजी हुए. उसके बाद प्राकृतिक सीएनजी शवदाह गृह में शव की अंत्येष्ठि की गई. हालांकि पारंपरिक रीति रिवाज से शव दाह के लिए डोम परिवार तैयार नही हुआ.ये भी पढ़ें:

लखनऊ में मिला यूपी का सबसे कम उम्र का COVID-19 मरीज. पहली संक्रमित महिला के दो साल के बेटे में संक्रमण

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए वाराणसी से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: April 6, 2020, 12:12 PM IST

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here