शरजील पर कसेगा शिकंजा, NSA लगाने की तैयारी में यूपी पुलिस – Sharjeel imam production warrant issued by aligarh court tihar jail

  • अलीगढ़ कोर्ट ने जारी किया है प्रोडक्शन वारंट
  • 18 फरवरी को शरजील इमाम की कोर्ट में पेशी

राजद्रोह मामले में तिहाड़ जेल में बंद शरजील इमाम के खिलाफ अलीगढ़ कोर्ट ने प्रोडक्शन वारंट जारी किया है. तिहाड़ जेल में कोर्ट ने वारंट भेजा है, जिसे जेल अधिकारियों ने रिसीव कर लिया है. अब 18 फरवरी को शरजील इमाम को अलीगढ़ कोर्ट में पेश किया जाएगा.

अलीगढ़ पुलिस ने कोर्ट में पूछताछ के लिए अर्जी लगाई थी. शरजील इमाम ने अलीगढ़ में असम को भारत से अलग कर देने वाला कथित विवादित बयान दिया था. इस बयान के खिलाफ अलीगढ़ पुलिस ने राजद्रोह का केस दर्ज किया था. शरजील इमाम पर पुलिस नेशनल सिक्यूरिटी एक्ट (एनएसए) लगाने की तैयार कर रही है.

शरजील इमाम को 28 जनवरी को बिहार के जहानाबाद से गिरफ्तार किया गया था. पुलिस शरजील इमाम से कई मामलों में पूछताछ कर रही है. शरजील इमामल जेएनयू का छात्र है.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here