सनातन संस्कृति का भव्य शैक्षणिक केंद्र बनेगा वैदिक विद्या पीठम: मंत्री श्री पटेल


सनातन संस्कृति का भव्य शैक्षणिक केंद्र बनेगा वैदिक विद्या पीठम: मंत्री श्री पटेल


 


भोपाल : गुरूवार, मई 27, 2021, 19:15 IST

किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल ने कहा हैं कि हरदा के चिचोटकोटि का वैदिक विद्या पीठम,  प्रशिक्षण केंद्र के रूप में विकसित होगा। उन्होंने यहाँ चल रहे निर्माण कार्यो का निरीक्षण किया।  

मंत्री श्री पटेल ने वैदिक विद्या पीठम संस्थान द्वारा लगाए गए  औषधीय पौधों के बाग का भी अवलोकन किया। उन्होंने यहाँ लगाए गए  विभिन्न औषधीय पौधों को भी देखा। वैदिक विद्या पीठम ग्राम छीपानेर के पास चिचोटकोटी में स्थित है और इस स्थान पर वर्तमान में एक संस्कृत पाठशाला के साथ वैदिक जीवन पर  आधारित गौशाला और यज्ञशाला का निर्माण कार्य प्रगति पर है।

 मंत्री श्री पटेल ने इस सभी स्थानों  के निरीक्षण के बाद टेमा गाँव के निकट गौ अभयारण में गायों के लिए शेड निर्माण का भूमि पूजन किया।


अलूने 


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here