सब मिलकर जिले को कोरोना संक्रमण से दिलायेगें मुक्ति : मंत्री डॉ. भदौरिया


सब मिलकर जिले को कोरोना संक्रमण से दिलायेगें मुक्ति : मंत्री डॉ. भदौरिया


18 वर्ष से अधिक आयु के सभी व्यक्ति आवश्यक रूप से करायें कोविड टीकाकरण
भिंड के अटेर विकासखण्ड की क्राइसिस मैनेजमेंट दलों की वर्चुअल बैठक सम्पन्न
 


भोपाल : शुक्रवार, मई 28, 2021, 19:46 IST

सहकारिता एवं लोक सेवा प्रबंधन मंत्री एवं विधायक अटेर डॉ अरविंद सिंह भदौरिया ने आज भिंड जिले के अटेर विकासखंड की ग्रामीण क्षेत्र के क्राइसिस मैनेजमेंट दलों की बैठक लेकर कोरोना संक्रमण की रोकथाम, कोरोना कर्फ्यू, सोशल डिस्टेंसिंग एवं कोविड वैक्सीन टीकाकरण को लेकर ग्रामीण क्षेत्र के क्राइसिस मैनेजमेंट दलों के सदस्यों से वर्चुअल बैठक में चर्चा की। इस दौरान एसडीएम अटेर श्री उदय सिंह सिकरवार सहित ग्रामीण क्राइसिस दलों के सदस्य उपस्थित थे।

सहकारिता एवं लोकसेवा प्रबंधन मंत्री एवं विधायक अटेर डॉ. अरविंद सिंह भदौरिया ने वर्चुअल क्राइसिस मैनेजमेंट दलों की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भिण्ड जिले सहित अटेर क्षेत्र में कोरोना संक्रमण की रोकथाम में सकारात्मक परिणाम मिले हैं। जिले में पॉजिटिविटी रेट काफ़ी कम हुआ है। इसके साथ संक्रमित व्यक्तियों की संख्या में भी काफी कमी आयी है। उन्होंने इसके लिए प्रशासन एवं जिले के निवासियों द्वारा कोरोना कर्फ्यू का सख्ती से पालन कर जिले में कोरोना संक्रमण पर काबू पाने पर बधाई दी। उन्होंने यह भी कहा कि हमें लगातार इस ओर कार्य करना है जब तक कि कोरोना संक्रमण से पूर्ण मुक्ति न मिल जायें। किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतनी है मास्क आवश्यक रूप से लगाना है, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना है और सभी 18 वर्ष से ऊपर के व्यक्तियों को कोविड वैक्सीन टीकाकरण अवश्य करवाना है।

उन्होंने कहा कि किल कोरोना अभियान-4  प्रारंभ हो चुका है इसके अंतर्गत सर्वे दल अपना कार्य पूर्ण सतर्कता के साथ करें कोई व्यक्ति बिना स्क्रीनिंग के ना रहे। ग्रामीण क्षेत्रों में क्राइसिस दल जागरूकता से कार्य करें कोरोना के लक्षण होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच करायें। सहकारिता एवं लोकसेवा प्रबंधन मंत्री एवं विधायक अटेर डॉ. अरविंद सिंह भदौरिया ने वर्चुअल रूप से जुड़े ग्रामीण क्राइसिस दलों के सदस्यों के सुझाव भी सुने। साथ ही, इस संबंध में उन्होंने सुझावों पर कार्यवाही करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए।


बबीता मिश्रा


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here