पुलिस मामले की जांच कर रही है. (Demo pic)
सिविल लाइन के थाना प्रभारी सुशांतो बनर्जी का कहना है कि इस मामले में एस चंद्रशेखर राव के खिलाफ एफआईआरदर्ज कर लिया गया है. उसकी पता साजी की जा रही है.
शिकायत पर पुलिस ने की कार्रवाई
रायपुर के सिविल लाइन थाने में कांग्रेस नेता विनोद तिवारी ने इस बात की शिकायत दर्ज कराई है कि फेसबुक पर एस चंद्रशेखर राव नाम के व्यक्ति ने सीएम भूपेश बघेल के लाइव के दौरान फेसबुक पेज पर भद्दी गालियां लिखी. ना केवल सीएम बघेल बल्कि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के खिलाफ भी अश्लील टिप्पणी की है. इस टिप्पणी के खिलाफ आपत्ति जताते हुए विनोद तिवारी ने सिविल लाइन थाने में एफआईआर दर्ज कराई है.
शिकायत दर्ज कराने वाले कांग्रेस नेता विनोद तिवारी का कहना है कि सोशल मीडिया में अमर्यादित तरीके से टिप्पणी नहीं करना चाहिए. शालीन शब्दों में विरोध जताना चाहिए लेकिन कुछ लोग लगातार अश्लील भाषा का इस्तेमाल सोशल मीडिया में करने लगे हैं. ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई जरूरी है. ऐसे लोगों को सलाखों के पीछे भेजने से ही वे लोग सबक सीखेंगे. वहीं सिविल लाइन के थाना प्रभारी सुशांतो बनर्जी का कहना है कि इस मामले में एस चंद्रशेखर राव के खिलाफ एफआईआरदर्ज कर लिया गया है. उसकी पता साजी की जा रही है. जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा.
ये भी पढ़ें:
Weather Update: झुलसाने लगी गर्मी, रायपुर में पारा 40 के पास, जानें कैसा रहेगा आज मौसम
महीने में दूसरी बार निगम का शटडाउन, 27 मई की शाम रायपुर के इन इलाकों में नहीं मिलेगा पानी
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: May 23, 2020, 11:07 AM IST


