स्वस्थ तन और मन से खुशहाल होता है जीवन: मंत्री डॉ. मिश्रा
चितुवां (दतिया) में विराट अंतर्राज्यीय दंगल का शुभारंभ
भोपाल : शनिवार, फरवरी 20, 2021, 21:05 IST

गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने दतिया प्रवास के दौरान शनिवार को ग्राम चितुवां में विराट अंतर्राज्यीय दंगल का शुभारंभ किया। उन्होंने पहलवानों से कहा कि स्वस्थ तन से ही मन भी स्वस्थ रहता है और इन दोनों से हमारा जीवन खुशहाल होता है। डॉ. मिश्रा ने आयोजकों को पारंपरिक खेलों को आगे बढ़ाने के लिए साधुवाद दिया।
मंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि दतिया के पहलवानों ने अतीत में जिले का नाम हमेशा गौरवान्वित किया है। दंगल जिले का प्रमुख खेल रहा है और मशहूर भी रहा है। मंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि हमारे पारंपरिक खेल शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं। खेल मनोरंजन के साथ ही शरीर को स्वस्थ और सुगठित बनाए रखने में सहायक होते हैं। मंत्री डॉ. मिश्रा ने युवा पीढ़ी को नसीहत दी कि आधुनिक संसाधनों का प्रयोग अपने ज्ञान वर्धन के लिए ही करें, इनका अधिक उपयोग बीमारियों का कारण भी बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस प्रकार के आयोजन होते रहना चाहिए, जिससे हमारी परम्परा आगे भी जीवित रहे।
इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ. आशाराम अहिरवार, विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए पहलवान, जन-प्रतिनिधि और खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
अलूने
Source link

