हवा में लटकी इंडिगो फ्लाइट! लैंडिंग के दौरान अटकी यात्रियों की सांसे, पायलट की सूझबूझ से टला हादसा

होमताजा खबरदेश

हवा में लटकी इंडिगो फ्लाइट! लैंडिंग के दौरान अटकी यात्रियों की सांसे, पायलट की

Last Updated:

IndiGo Flight Landing: रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर शनिवार दोपहर भोपाल से आ रही इंडिगो की ATR विमान ने पहली कोशिश में लैंडिंग नहीं कर पाई. पायलट ने विमान को कुछ मिनट हवा में घुमाया. इसके बाद दूसरी कोशिश में विमान सुरक्षित उतारा लिया गया. सभी यात्रियों को सुरक्षित विमान से बाहर लाया गया. सुरक्षा जांच के लिए भोपाल वापसी वाली उड़ान रद्द कर दी गई. एयरलाइन ने घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है.

हवा में लटकी इंडिगो फ्लाइट! लैंडिंग के दौरान अटकी यात्रियों की सांसे, पायलट कीZoom

हवा में अटकी इंडिगो की फ्लाइट.

IndGo Flight News: रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट (Swami Vivekananda Airport) पर शनिवार यानी कि 14 फरवरी की दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. भोपाल से रायपुर आ रही इंडिगो (IndiGo) की एक फ्लाइट जब लैंडिंग के लिए रनवे के करीब पहुंची, तो अचानक कुछ ऐसा हुआ कि पायलट को लैंडिंग टालनी पड़ी. विमान रनवे को छूने ही वाला था कि उसे वापस हवा में उड़ा लिया गया. इस घटना के बाद यात्रियों की सांसे अटक गईं. हालांकि, पायलट की सूझबूझ से दूसरी कोशिश में विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई. सुरक्षित लैंडिग कराने के बाद सुरक्षा जांच के लिए इसकी वापसी की उड़ान को रद्द कर दिया गया.

अधिकारियों के मुताबिक, इंडिगो का एटीआर (ATR) विमान भोपाल से उड़ान भरकर रायपुर पहुंचा था. दोपहर करीब 2:50 बजे विमान रनवे पर उतरने के लिए एप्रोच कर रहा था. लेकिन अज्ञात कारणों से पायलट पहली कोशिश में लैंडिंग पूरी नहीं कर सका. विमान रनवे के बेहद करीब था, तभी पायलट ने ‘गो-अराउंड’ (Go-around) का फैसला लिया और विमान को दोबारा आसमान की ओर मोड़ दिया.

हवा में चक्कर काटता रहा विमान

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि लैंडिंग रद्द करने के बाद विमान कई मिनट तक हवा में ही चक्कर काटता रहा. इस दौरान एयरपोर्ट पर भी हड़कंप मच गया और इमरजेंसी सेवाएं अलर्ट पर आ गईं. कुछ मिनटों की नर्वसनेस के बाद, पायलट ने दूसरी बार एप्रोच किया और इस बार विमान को सुरक्षित तरीके से रनवे पर उतार लिया गया. गनीमत रही कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी को कोई चोट नहीं आई.

वापसी की उड़ान रद्द, यात्री परेशान

हालांकि लैंडिंग सुरक्षित रही, लेकिन इस घटना का असर आगे की उड़ानों पर पड़ा है. अधिकारियों ने बताया कि तकनीकी जांच और सुरक्षा कारणों के चलते इसी विमान की भोपाल जाने वाली वापसी की उड़ान (Return Flight) को रद्द कर दिया गया है. उड़ान रद्द होने से एयरपोर्ट पर यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. फिलहाल इंडिगो की टेक्निकल टीम विमान की जांच कर रही है कि आखिर पहली बार में लैंडिंग में दिक्कत क्यों आई.

About the Author

Deep Raj Deepak

दीप राज दीपक 2022 में न्यूज़18 से जुड़े. वर्तमान में होम पेज पर कार्यरत. राजनीति और समसामयिक मामलों, सामाजिक, विज्ञान, शोध और वायरल खबरों में रुचि. क्रिकेट और मनोरंजन जगत की खबरों में भी दिलचस्पी. बनारस हिंदू व…और पढ़ें


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here