छतरपुर: खजुराहो थाना पुलिस और साइबर सेल ने ₹28 लाख की साइबर ठगी का खुलासा करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव के रहने वाले शुभम पटेल, नीरज पटेल, कैलाश रजक और हीरालाल रजक हैं। एसपी रजत सकलेचा ने बताया कि आरोपियों ने खजुराहो निवासी मोहित चौबे को ऐप और प्रोडक्ट की रेटिंग-रिव्यू बढ़ाने के नाम पर अधिक मुनाफे का लालच दिया। इसके बाद पीड़ित से अलग-अलग खातों में रकम जमा कराई गई और पैसे निकालकर क्रिप्टोकरेंसी में ट्रांसफर किए गए।
जांच में सामने आया कि आरोपियों के खिलाफ देश के 8 राज्यों में 50 से अधिक शिकायतें दर्ज हैं, जिनमें करीब ₹80 लाख की ठगी का उल्लेख है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹38 हजार नकद, एटीएम कार्ड और पासबुक बरामद की हैं, जबकि बैंक खातों में करीब ₹1.50 लाख की राशि होल्ड कराई गई है। मामले के सफल खुलासे पर साइबर सेल टीम और सब-इंस्पेक्टर जितेंद्र सोनी व अभिषेक पांडे की टीम को ₹8 हजार के नकद पुरस्कार की घोषणा की गई है।
बाइट, रजत सकलेचा, एसपी


