35 करोड़ के साइबर फ्रॉड नेटवर्क का खुलासा, 15 राज्यों में फैला फर्जी बैंक खातों का जाल ध्वस्त; 3 आरोपी गिरफ्तार

छतरपुर में मध्य प्रदेश पुलिस के ‘ऑपरेशन मैट्रिक्स’ के तहत कोतवाली पुलिस ने साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, गिरोह गरीब लोगों के नाम पर बैंक खाते खुलवाकर उन्हें साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने और ठिकाने लगाने के लिए इस्तेमाल करता था।

एसपी रजत सकलेचा ने बताया मुख्य आरोपी सलमान राइन फर्जी बैंक खातों को इकट्ठा कर छत्तीसगढ़ के साइबर ठगों को उपलब्ध कराता था। वहीं उज्ज्वल अग्रवाल और राहुल पांडे कियोस्क के माध्यम से बैंक खाते और सिम कार्ड उपलब्ध कराने में सहयोग करते थे।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 23 एटीएम कार्ड, 20 पासबुक और 4 सिम कार्ड बरामद किए हैं। जांच में सामने आया कि इन बैंक खातों के जरिए देश के 15 राज्यों में करीब 35 करोड़ रुपये के साइबर फ्रॉड के तार जुड़े हुए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और ठिकानों की तलाश में पुलिस की टीमें रवाना की गई हैं। पुलिस को इस मामले में और बड़े खुलासे होने की संभावना है।

बाइट, रजत सकलेचा, एसपी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here