2 Year old Child playing on the beach; during this moment his father died and eaten by a SHARK | Beach पर खेल रहा था बेटा और समंदर में Snorkelling कर रहे थे पिता, शार्क ने खाया शरीर

सिडनीः मौत कब, कहां और किस मोड़ पर आती है किसी को नहीं पता. इस कहावत को साबित करता एक मामला सिडनी (Sydney) से सामने आया है, जहां परिवार संग छुट्टियां मनाने पहुंचा एक शख्स अचानक गुम हो गया. आखिरी बार उसे बीच पर Snorkelling करते हुए देखा गया था. तलाश करने पर पता चला कि वो अब इस दुनिया में नहीं रहा. 

Snorkelling करते वक्त हादसा

परिवार के अनुसार, डंकन (Duncan) अपने दो वर्षीय बेटे को बीच पर खेलता छोड़ समुद्र में Snorkelling करने गए थे. इसी बीच वो गायब हो गए. वहां मौजूद लोगों ने मिलकर डंकन को खूब ढूंढा. लेकिन वो नहीं मिला. फिर अचानक एक शख्स की नजर शार्क पर पड़ी, जो किसी की डेड बॉडी को खा रही थी. गौर से देखने पर पता चला की वो डेड बॉडी डंकन की है. Snorkelling के दौरान ही डंकन की मौत हो गई.

मौत से पहले डंकन ने अपने दो साल के बेटे के साथ बीच पर तस्वीर खिंचाई थी, जिसे उनकी वाइफ टायलिया क्रॉ ने कैप्चर किया था. तस्वीर में उनका 2 साल का मासूम लेवी बीच पर खेलता नजर आ रहा है और उसके बैकग्राउंड में डेकन Snorkelling कर रहे हैं. लेकिन असल में इस दौरान वे जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे थे. ये हंसता खेलता परिवार साउथ ऑस्ट्रेलिया में पिछले महीने छुट्टियां मनाने गया था. 

ये भी पढ़ें-पेरू: कोर्ट में ऑनलाइन सुनवाई के दौरान ऐसा काम करता दिखा वकील, जज को भी आ गई शर्म

ऐसे बिछड़ गया हस्ता खेलता परिवार

डंकन एक माह पहले पोर्ट मैकडोनेल (Port MacDonnell) पर फैमिली के साथ कैंपिंग करने गए थे. जब डंकन का तैरते-तैरते अचानक से पानी में दिखना बंद हो गया. उस बीच उनका बेटा और वाइफ बीच पर एक दूसरे के साथ खूब फन कर रहे थे. इस खुशी भरे पलों में ही डंकन समंदर में अपनी मौत से जूझ रहे थे. बाद में उनके शरीर के कुछ अवशेष लोकप्रिय टूरिस्ट प्लेस के नजदीक पाए गए, जिसका सेवन एक शार्क कर रही थी. 

प्राकृतिक कारण से हुई मौत

9 न्यूज़ की रिपोर्ट के अनुसार, सर्च टीम ने खोजबीन की तो उसे एक वेटसूट मिला. टीम को शुरुआत में लगा कि डंकन पर किसी बड़ी व्हाइट शार्क (White Shark) ने हमला किया था. मामले की अधिक जांच पड़ताल हुई थी तो पता चला कि डंकन की मौत प्राकृतिक कारण से हुई है न कि शार्क के अटैक से. डंकन के शरीर को मौत के बाद शार्क ने अपना भोजन बनाया था. 

LIVE TV




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here