सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी पर कथित हमला, ममता बनर्जी ने जताई नाराजगी; कोर्ट जाने की कही बात

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के सोनारपुर में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद अभिषेक बनर्जी के साथ कथित धक्का-मुक्की और मारपीट की घटना सामने आई है। इस घटना के बाद राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख Mamata Banerjee ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

ममता बनर्जी ने टीएमसी के आधिकारिक सोशल मीडिया पोस्ट को रीपोस्ट किया, जिसमें एक वीडियो में अभिषेक बनर्जी के साथ धक्का-मुक्की होती दिखाई दे रही है। वीडियो में कुछ लोग उन्हें भीड़ से बचाते हुए भी नजर आ रहे हैं।जानकारी के अनुसार, Abhishek Banerjee शनिवार को सोनारपुर क्षेत्र में चुनाव बाद हुई हिंसा से प्रभावित परिवारों से मिलने पहुंचे थे। इसी दौरान उन्हें कथित तौर पर स्थानीय लोगों के विरोध और आक्रोश का सामना करना पड़ा।

घटना के बाद पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप करते हुए अभिषेक बनर्जी को कड़ी सुरक्षा के बीच वहां से सुरक्षित निकाला। टीएमसी सांसद ने इस घटना को गंभीर बताते हुए इसे जानलेवा हमला करार दिया है और मामले को लेकर अदालत का दरवाजा खटखटाने की बात कही है।घटना के बाद राज्य की राजनीति में एक बार फिर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। मामले को लेकर पुलिस और प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। फिलहाल घटना की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here