छतरपुर मे एक प्रोपर्टी डीलर सूदखोरों से तंग आकर रेल से कट कर जान दे दी ,घटना मातगुवां थाना क्षेत्र के ढड़ारी रेलवे ब्रिज के समीप एक प्रॉपर्टी डीलर का शव रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत अवस्था में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान छतरपुर निवासी प्रोपर्टी डीलर 40 वर्षीय संतोष पाठक के रूप में हुई है। पमृतक ने ललितपुर-खजुराहो मेमो ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली ,मृतक संतोष पाठक के सूदखोरों से कर्जा लिया था ,सूदखोर ब्याज की रकम के लिये उस पर दबाब बना रहे थे ,संतोष पाठक आज दोपहर करीब 2 बजे रेलवे ब्रिज के आसपास दिखाई दिए थे। इसके बाद करीब 3 बजे गुजरने वाली ट्रेन के आगे कूद गया ,हादसा इतना भीषण था कि शव के अंग करीब 150 मीटर तक ट्रैक पर बिखरे मिले। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान के लिए परिजनों को बुलाया गया। मौके से मृतक की स्कूटी, पैन कार्ड, एटीएम कार्ड तथा जमीन संबंधी दस्तावेज बरामद हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में प्रॉपर्टी कारोबार से जुड़े लोग भी मौके पर पहुंच गए। मौके पर थाना प्रभारी अंकुर चौबे सहित पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।बाईट-अंकुर चौबे -थाना प्रभारी मातगुवां


