प्रधानमंत्री आवास योजना से साकार हुए सपने: नपाध्यक्ष व सीएमओ ने कराया गृह प्रवेश, नए आवासों का किया भूमिपूजन

छतरपुर: नगर पालिका छतरपुर द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को पक्के आवास उपलब्ध कराने का कार्य निरंतर जारी है। इसी क्रम में शनिवार को नगरपालिका अध्यक्ष ज्योति चौरसिया एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी माधुरी शर्मा ने पार्षदगण के साथ वार्ड क्रमांक 12 में पहुंचकर पीएमएवाई 1.0 के तहत निर्मित नए आवासों का गृह प्रवेश कराया तथा वार्ड क्रमांक 8 में पीएमएवाई 2.0 के अंतर्गत बनने वाले नए आवासों के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया।

गृह प्रवेश कार्यक्रम के दौरान हितग्राहियों और उनके परिवारों में उत्साह एवं खुशी का माहौल देखने को मिला। नपाध्यक्ष ज्योति चौरसिया ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के अपने पक्के घर के सपने को साकार कर रही है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका का प्रयास है कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक समय पर पहुंचे।उन्होंने हितग्राहियों को नए आवास की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पक्का घर मिलने से परिवारों को सुरक्षित, सम्मानजनक और बेहतर जीवन-यापन की सुविधा प्राप्त होगी। इस

अवसर पर हितग्राहियों ने पक्का घर मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शासन एवं नगर पालिका के प्रति आभार जताया। मुख्य नगर पालिका अधिकारी माधुरी शर्मा ने बताया कि योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने की प्रक्रिया आगे भी निरंतर जारी रहेगी। कार्यक्रम में पार्षद, उपयंत्री, नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here