इंदौर STF की बड़ी कार्रवाई, चरस तस्करी के आरोप में दो गिरफ्तार; 5 लाख की चरस जब्त

इंदौर STF ने चरस तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। STF को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कानपुर का रहने वाला आरोपी राम लखन नायक चरस की खेप लेकर इंदौर आने वाला है। सूचना के आधार पर STF की टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि राम लखन इंदौर में मयूर सिंह चौहान को चरस की डिलीवरी देने आया था। इसके बाद पुलिस ने राम लखन की निशानदेही पर मयूर सिंह चौहान को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने कुल 494 ग्राम चरस बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई जा रही है। फिलहाल STF दोनों आरोपियों से पूछताछ कर तस्करी के पूरे नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here