नेपाल में एक बार फिर बड़े बाढ़ के खतरे की चेतावनी जारी की गई है। अधिकारियों के मुताबिक, चीन के तिब्बती क्षेत्र में एक झील के फटने की सूचना है, जिसके बाद नेपाल की भोटेकोसी नदी में अचानक मलबे और कीचड़ के साथ पानी का बहाव बढ़ गया है।बताया जा रहा है कि रसुवा जिले में वही क्षेत्र प्रभावित हुआ है, जहां 26 अगस्त को भीषण बाढ़ ने तबाही मचाई थी। ऐसे में नेपाल में एक बार फिर चिंता बढ़ गई है।इसी बीच भारत की खुफिया एजेंसी RAW के पूर्व अधिकारी लकी बिष्ट ने चीन की भूमिका और समय पर अलर्ट जारी नहीं किए जाने को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने X पर सवाल किया कि यदि चीन की AI और सैटेलाइट तकनीक इतनी उन्नत है कि वह मौसम संबंधी पूर्व चेतावनी देने में सक्षम है, तो तिब्बत में झील के ओवरफ्लो या संभावित खतरे की जानकारी नेपाल को समय रहते क्यों नहीं दी गई?लकी बिष्ट ने इसे तकनीकी चूक या चीन की सोची-समझी खामोशी—दोनों संभावनाओं पर सवाल खड़े करते हुए जवाबदेही तय करने की मांग की है।


