hartalika teej 2020 mehendi designs: Hartalika Teej के मौके पर हाथों में लगाएं मेहंदी के ये लेटेस्‍ट डिजाइन, खूबसूरती में लग जाएंगे चार-चांद – hartalika teej 2020 latest mehendi designs

हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद माह (अगस्त-सितंबर) के शुक्ल पक्ष तृतीया के दौरान महिलाओं का सबसे बड़ा त्‍योहार हरतालिका तीज मनाया जाता है। हरतालिका तीज व्रत के दिन, विवाहित महिलाएं भगवान शिव और देवी पार्वती की पूजा करती हैं। हरतालिका तीज का व्रत वैवाहिक आनंद और संतान के लिए मनाया जाता है।

इस वर्ष यह व्रत कल यानी कि 21 अगस्त को रखा जाएगा। इस दिन महिलाएं सारा दिन भूखी-प्‍यासी रह कर व्रत रखती हैं और फिर शाम को शिव और पार्वती जी की बालू या रेत से बनी प्रतिमा की पूजा करती हैं। इस दौरान वह अच्‍छी तरह से सोलह श्रृंगार कर के खुद को तैयार करती हैं। इस व्रत का क्रेज सबसे ज्‍यादा नई वधुओं को होता है। इसलिए वह व्रत रखने से एक दिन पहले अपने हाथों में मेहंदी रचाती हैं। अगर आप भी इस बार हरतालिका तीज व्रत रख रही हैं, तो नीचे दी गई इन लेटेस्‍ट और सिंपल मेहंदी से अपने हाथों को रचाना न भूलें।

ट्रेडिशनल डिजाइन से कुछ हट कर


हाथों में मेहंदी लगाने से महिलाओं के लुक में चार-चांद लग जाते हैं। माना जाता है कि अगर हथेली पर मेहंदी गहरी रचे तो यह जीवन में सुख-सौभाग्य और प्रेम लेकर आती है। अगर आपको मेहंदी रचाने का बेहद शौक है, हाथों पर ट्रेडिशनल डिजाइन के अलावा भी और भी अन्‍य तरीके की डिजाइन आजमा सकती हैं। यह डिजाइन बनाने में बेहद आसान होती हैं, मगर जह हथेली पर बन कर तैयार होती है, तो काफी भारी लगती है।

बेल डिजाइन



इन दिनों महिलाओं को बेल वाली मेहंदी डिजाइन काफी भा रही है। इसकी एक जो सबसे खास बात है, वह यह है कि इससे पूरे हाथ अच्‍छी तरह से भर जाते हैं। आप बेल में फूल-पत्‍ती, मोर या केरी की बेल आदि बना सकती हैं।

क्रिस-क्रॉस मेहंदी डिजाइन


यदि आपके पास मेहंदी लगाने का ज्‍यादा समय नहीं है, तो आप क्रिस-क्रॉस वाली डिजाइन बना सकती हैं। यह हाथों को हैवी लुक देती है। इसे बनाने में आपको मात्र 10 से 15 मिनट ही लगेंगे। इसमें पत्तियों की सिंगल बेल को क्रिस-क्रॉस के तरीके से फैलाकर लगाते हैं।

ब्रेसलेट मेहंदी डिजाइन


इस मौके पर ब्रेसलेट मेहंदी डिजाइन लगाने का आइडिया भी अच्‍छा हो सकता है। इसमें रिंग की तरह या ब्रेसलेट की तरह उंगलियों से हाथों तक मेहंदी को लगाया जाता है। यह बहुत ही कम मेहनत के साथ सुंदर लुक देती है।




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here