ट्रेडिशनल डिजाइन से कुछ हट कर
हाथों में मेहंदी लगाने से महिलाओं के लुक में चार-चांद लग जाते हैं। माना जाता है कि अगर हथेली पर मेहंदी गहरी रचे तो यह जीवन में सुख-सौभाग्य और प्रेम लेकर आती है। अगर आपको मेहंदी रचाने का बेहद शौक है, हाथों पर ट्रेडिशनल डिजाइन के अलावा भी और भी अन्य तरीके की डिजाइन आजमा सकती हैं। यह डिजाइन बनाने में बेहद आसान होती हैं, मगर जह हथेली पर बन कर तैयार होती है, तो काफी भारी लगती है।
बेल डिजाइन
इन दिनों महिलाओं को बेल वाली मेहंदी डिजाइन काफी भा रही है। इसकी एक जो सबसे खास बात है, वह यह है कि इससे पूरे हाथ अच्छी तरह से भर जाते हैं। आप बेल में फूल-पत्ती, मोर या केरी की बेल आदि बना सकती हैं।
क्रिस-क्रॉस मेहंदी डिजाइन
यदि आपके पास मेहंदी लगाने का ज्यादा समय नहीं है, तो आप क्रिस-क्रॉस वाली डिजाइन बना सकती हैं। यह हाथों को हैवी लुक देती है। इसे बनाने में आपको मात्र 10 से 15 मिनट ही लगेंगे। इसमें पत्तियों की सिंगल बेल को क्रिस-क्रॉस के तरीके से फैलाकर लगाते हैं।
ब्रेसलेट मेहंदी डिजाइन
इस मौके पर ब्रेसलेट मेहंदी डिजाइन लगाने का आइडिया भी अच्छा हो सकता है। इसमें रिंग की तरह या ब्रेसलेट की तरह उंगलियों से हाथों तक मेहंदी को लगाया जाता है। यह बहुत ही कम मेहनत के साथ सुंदर लुक देती है।


