आज इतने बजे घोषित होगा छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट्स

CGBSE 10th Result 2021 Latest Updates:  आज घोषित होगा छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं का रिजल्ट.

CGBSE 10th Result 2021 Latest Updates: आज घोषित होगा छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं का रिजल्ट.

CGBSE 10th Result 2021 Latest Updates:  छत्तीसगढ़ 10वीं परीक्षा के नतीजे आज जारी किए जाएंगे. 10वीं का रिजल्ट बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा.

नई दिल्ली. छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं कक्षा का रिजल्ट आज यानी 19 मई 2021 को घोषित किया जाएगा. रिज्लट बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर सुबह 11 बजे जारी किया जाएगा. परिणाम की घोषणा राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री करेंगे. नतीजे जारी होने के बाद 10वीं कक्षा के विद्यार्थी बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in और results.cg.nic.in पर अपना रिजल्ट देख सकेंगे. विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 18 मई 2021 को जारी एक सूचना में कहा गया था कि छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं के नतीजे वीडियो कन्फ्रेंसिंग के जरिए घोषित किए जाएंगे. रद्द की गई थी 10वीं की परीक्षाएं बता दें कि कोरोना मामलों के कारण छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं की परीक्षा को रद्द कर दिया गया था, जिसके आज नतीजे घोषित किए जाएंगे. बोर्ड सचिव वीके गोयल की ओर से 10वीं बोर्ड परीक्षा रद्द करने को लेकर सूचना जारी किया गया था. जिसमें कहा गया था कि 10वीं के विद्यार्थियों को असाइनमेंट वर्क के आधार पर नंबर देकर पास किया जाएगा. यह भी पढ़ें –UP Board 10th Exam 2021 Latest News: अब इस तिथि तक अपलोड करने होंगे 10वीं के प्राप्तांक, जानें लेटेस्ट अपडेट्स CBSE 10वीं बोर्ड के रिजल्ट की मूल्यांकन प्रक्रिया पर स्कूलों ने दर्ज की आपत्ती 10वीं परीक्षा के लिए 4 लाख से अधिक पंजीकरण
सीजी बोर्ड 10वीं परीक्षा के लिए इस साल 4 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था. वहीं यहि कोई विद्यार्थी अपने प्राप्त नंबरों से समहत नहीं होता है, तो उसे स्थिति सामान्य होने के बाद अपग्रेडिंग परीक्षा में शामिल होने का बोर्ड मौका देगा.




सभी राज्यों की बोर्ड परीक्षाओं/ प्रतियोगी परीक्षाओं, उनकी तैयारी और जॉब्स/करियर से जुड़े Job Alert, हर खबर के लिए
फॉलो करें- https://hindi.news18.com/news/career/



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here