infection rate less than 4 percent, 2437 new patients found in 24 hours

छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार कम हो रहे हैं. (प्रतीकात्मक तस्वीर)

छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार कम हो रहे हैं. (प्रतीकात्मक तस्वीर)

शनिवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में राज्य में कोरोना संक्रमण के 2 हजार 437 नए मरीज मिले हैं. इस दौरान 64 लोगों की मौत हुई है, जबकि 5 हजार 941 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे.

रायपुर. छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण की दर 4 प्रतिशत से नीचे पहुंच चुकी है. शुक्रवार और शनिवार के आंकड़ों की तुलना करने से पता चलता है कि राज्य में कोरोना के नए मरीजों के मिलने की संख्या घटी है, शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को इस बीमारी ने कम जानें ली हैं और स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़ी है. शनिवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में राज्य में कोरोना संक्रमण के 2 हजार 437 नए मरीज मिले हैं. इस दौरान 64 लोगों की मौत हुई है, जबकि 5 हजार 941 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे. शुक्रवार को जो आंकड़े जारी किए गए थे उसमें बताया गया था कि 24 घंटे में 2 हजार 840 नए मरीज मिले हैं. शुक्रवार को संक्रमण की वजह से 67 लोगों की मौत हुई थी और 4 हजार 961 मरीज स्वस्थ हुए थे.

सूरजपुर में सबसे ज्यादा नए केस

शनिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, कोरोना संक्रमण से रायगढ़ में सबसे ज्याद 13 मौतें हुईं. सूरजपुर जिले में सर्वाधिक 232 नए मरीज मिले. रायपुर में महज 61 नए मरीज मिले. अब राज्य में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 42 हजार 914 रह गई है. सूरजपुर के बाद दूसरे नंबर पर सरगुजा का नाम है. यहां शनिवार को कोरोना संक्रमण के 175 नए मरीज मिले. इसी तरह जशपुर में 165, जांजगीर में 162, रायगढ़ में 154, कोरबा में 130, बलरामपुर में 127, कोरिया में 125, बीजापुर में 105 और बस्तर जिले में 103 नए मरीज मिले.

नक्सलियों की बैठक के बाद गांव में 91 संक्रमितछत्तीसगढ़ में नक्सलियों की बैठक के चलते जंगलो में मौजूद छोटे छोटे आदिवासी गांवों में कोरोना का संक्रमण फैलने लगा है. पुलिस का दावा है कि सुकमा के आदिवासी गांव कर्मागोंडी में नक्सलियों की मीटिंग के बाद 91 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आए हैं, जिन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पतालों में भर्ती किया गया है. इस गांव में 21 मई से लेकर 27 मई तक कुल 239 टेस्ट किए गए, जिसमें से 91 लोग पॉजीटिव पए गए हैं.








Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here