भक्तों की भावनाएं आहत कर रही OMG-2, अक्षय की फिल्म पचड़े में फंसेगी

भोपाल। ओह माई गॉड फिल्म बनाकर सुर्खियां बटोर चुके अक्षय कुमार अब पचड़े में फंसते दिखाई दे रहे हैं। उनकी आगामी फिल्म ओएमजी—2 को लेकर विवाद शुरू हो गया है। अब महाकाल मंदिर उज्जैनल के पुजारियों ने फिल्म ओह माय गॉड (OMG-2) के फिल्म मेकर्स को कानूनी नोटिस भेज दिया है। पुजारियों ने नोटिस में लिखा है कि फिल्म में भगवान शिव का गलत चित्रण करते ​हुए दिखाया है। आपको बता दें कि फिल्म के एक सीन में भगवान का रूप धरे अक्षय कुमार कचोड़ी खरीदते दिखाई दे रहे हैं। ये नोटिस फिल्म निर्देशक अमित राय, निर्माता विपुल शाह और चंद्रप्रकाश द्विवेदी, एक्टर अक्षय कुमार के अलावा सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून कुमार जोशी को भेजा गया है। अखिल भारतीय पुजारी महासंघ की ओर से हाईकोर्ट के वकील अभिलाष व्यास ने यह नोटिस 7 अगस्त को भेजा है। OMG-2 फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। सेंसर बोर्ड ने फिल्म को A सर्टिफिकेट दिया है। इस फिल्म को 18 साल से कम उम्र के लोग नहीं देख पाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here