राजद ने अपील की है कि पीके की पार्टी के साथ पार्टी कार्यकर्ता न जुड़ें।

राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष ने पत्र के माध्यम से लिखा कि आये दिन प्रायः सभी जिलों में ऐसा देखने को मिला है कि हमारे पार्टी के कार्यकर्त्ता / नेता “जन सुराज पार्टी” में सहयोगी / सदस्य बन रहे है, जो चिंता का विषय है।विदित हो कि जन सुराज पार्टी एक राजनीतिक पार्टी है, इसके संस्थापक श्री प्रशांत किशोर उर्फ प्रशांत किशोर पाण्डेय जी हैं। यह पार्टी भारतीय जनता पार्टी एवं देश के धर्मावलम्बी लोगों के द्वारा संचालित तथा वित्तीय पोषित है अर्थात भारतीय जनता पार्टी का “बी” टीम है।आप सभी साथियों से अनुरोध है कि ऐसे लोगों के बहकावे में न आवे, उनकी मंशा राष्ट्रीय जनता दल को कमजोर करने और भाजपा की शक्ति को बढ़ावा देने की है। जिन साथियों को आदरणीय श्री लालू प्रसाद जी का सामाजिक न्याय और साम्प्रदायिक सौहार्द एवं बाबा साहब डॉ० भीमराव अम्बेदकर, डॉ० राममनोहर लोहिया, महात्मा गांधी, डॉ० पेरियार, महात्मा ज्योतिराव फूले, जननायक कर्पूरी ठाकुर, लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी के विचारों से वास्ता है वो दल विरोधी काम न करें अन्यथा दल उन पर समुचित कार्रवाई करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here