छः वर्षीय बालक को एकांत में ले जाकर दो लोगो ने किया अप्राकृतिक कृत्य।

पन्ना जिले से एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है जहां एक छः वर्षीय नाबालिक बालक को दो लोगो के द्वारा एकांत में ले जा कर उसके साथ दरिंदगी की सारी हदें पार करते हुए बारी-बारी से अप्राकृतिक कृत्य किया। परिजनों को जैसे ही मामले की जानकारी लगी उन्होंने तत्काल ही बृजपुर थाने में जाकर मामले की शिकायत की जिसके बाद बृजपुर थाने में दोनों लोगो के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वही पुलिस के द्वारा दोनो की तलाश की जा रही है।

एसपी साई कृष्ण एस थोटा ने जनकारी देते हुए बताया कि बृजपुर थाना अंतर्गत एक नाबालिक बालक के साथ एकांत में ले जाकर अननेचुरल सेक्स करने की शिकायत प्राप्त हुई थी। जिस पर तत्काल ही मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। नाबालिक बालक का मेडिकल परीक्षण करवाया गया है वही आरोपीयो की तलाश शुरू कर दी गई है।

बाईट :- 1 साईं कृष्ण एस थोटा (एसपी पन्ना)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here