उमरिया से लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात, 41वीं किस्त की राशि अंतरित

उमरिया। मध्यप्रदेश सरकार ने नवरात्रि के अवसर पर लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त की राशि अंतरित की। उमरिया जिले के गुरुवाही ग्राम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान लाड़ली बहनों के खातों में राशि भेजी गई। सरकार के अनुसार, योजना के तहत अब तक प्रदेश की महिलाओं के खातों में ₹65 हजार करोड़ से अधिक की राशि अंतरित की जा चुकी है।कार्यक्रम में प्रदेश के विकास को गति देने के उद्देश्य से उमरिया जिले में ₹144 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी किया गया। इसके साथ ही विभिन्न शासकीय योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किए गए।सरकार ने महिलाओं के सम्मान, स्वावलंबन और सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि प्रदेश की आधी आबादी के कल्याण के साथ सर्वांगीण विकास के लिए लगातार काम किया जा रहा है। ‘सच्चा वादा–पक्का काम’ के ध्येय के साथ जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here