सीधी में युवती से गैंगरेप, तीन आरोपी गिरफ्तार

सीधी: जिले के चुरहट थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह घटना बारिगवां गांव की है, जहां एक प्रेमी जोड़ा शिव मंदिर में दर्शन करने आया था। इसी दौरान कुछ बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और युवती को जंगल में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया।

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2025/08/VID-20250806-WA0183.mp4

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई और त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस बाकी फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। इस मामले की पुष्टि एसडीओपी चुरहट आशुतोष द्विवेदी ने भी की है। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2025/08/VID-20250806-WA0185.mp4

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here