बागेश्वर धाम में चाकूबाजी से सनसनी, हरियाणा के युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला

छतरपुर के बमीठा थाना क्षेत्र के बागेश्वर धाम परिसर के ग्राम गढ़ा में बीती रात हुई चाकूबाजी में हरियाणा का युवक गंभीर रूप से घायल हो गया,जिससे जिला अस्पताल मे भतीँ कराया गया है ,घायल अजय आर्या सोनीपत हरियाणा का रहने वाला है और पिछले 4-5 साल से बागेश्वर धाम में परिवार के साथ रहकर गेस्ट हाउस चलाता है। अजय ने बताया कि आरोपी भी हरियाणा का ही है और पहले ढाबा चलाता था, अब प्लॉट की दलाली करता है।,अजय का आरोप है कि आरोपी उसकी फैमिली के पीछे पड़ा था, कई बार समझाया और पुलिस में शिकायत भी की। उसने छोटे महाराज को भी बताया था। बीती रात आरोपी ने उस पर अचानक हमला कर दिया। अजय घर के बाहर बैठा था तभी आरोपी ने चाकू से गर्दन और मुंह पर 8-10 वार कर दिए।,घायल ने बताया – अगर धाम की सिक्योरिटी और गार्ड ने उसे नहीं छुड़ाया होता तो वह उसे जान से मार देता। धाम की एम्बुलेंस से ही उसे अस्पताल लाया गया। चेहरे पर 2 दर्जन से ज्यादा टांके आए हैं और हाथ भी कटा हुआ है।,पीड़ित का आरोप है कि घटना के बाद गांव वाले और धाम के लोग आए, लेकिन पुलिस का कोई जवान अस्पताल में हाल पूछने नहीं आया। आरोपी पुलिस चौकी के अंदर भी चिल्ला-चिल्ला कर जान से मारने की धमकी दे रहा था। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है।

बाईट – अजय आर्या -घायल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here