मध्य प्रदेश के Jabalpur में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां बरगी डैम के पुल घाट के पास स्थित नर्मदेश्वर महादेव आश्रम में एक साधु की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान Tarapuri Maharaj (ताराचंद कुशवाहा) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से सिवनी जिले के ईश्वरपुरी के रहने वाले थे।
जानकारी के अनुसार, तारापुरी महाराज पिछले करीब तीन सालों से आश्रम में रह रहे थे और मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य में लगे हुए थे। अज्ञात हमलावरों ने कुटिया में घुसकर उनके सिर, कंधे और पीठ पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।घटनास्थल से संघर्ष के स्पष्ट निशान मिले हैं,
जिससे अंदेशा है कि साधु और हमलावरों के बीच झड़प हुई थी। वारदात के बाद हमलावर फरार हो गए। पुलिस को साधु की लाश कुटिया में रखी बाइक के नीचे दबी हुई मिली, जिससे घटना की क्रूरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में संपत्ति विवाद समेत अन्य पहलुओं को ध्यान में रखा जा रहा है।
बाइट – एडिशनल एसपी:एडिशनल एसपी Suryakant Sharma ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।


