पानी भरने के विवाद में हुई एक युवक की हत्या, लसूड़िया पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया, जहां पानी भरने को लेकर हुए झगड़े में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल यह पूरी घटना रविदास नगर की है, जहां 24 अप्रैल की सुबह पानी भरने की बात को लेकर चिंताराम राठौर और मोहल्ले के युवक मोहित के बीच विवाद हुआ था। उस समय मामला शांत हो गया, लेकिन शाम को पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने चिंताराम को जोतीबाई फाटक के पास ढाबे पर घेर लिया। जिसमें बताया जा रहा है कि कुलदीप परमार ने चिंताराम पर चाकू से हमला किया, जबकि अन्य आरोपी उसे पकड़कर मारपीट करते रहे।

गंभीर रूप से घायल चिंताराम को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वही इस मामले की गंभीरता को देखते हुए लसूड़िया पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की। मुखबिर सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने बायपास पर घेराबंदी कर मुख्य आरोपी मोहित और कुलदीप को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किया गया चाकू और मोटरसाइकिल भी जब्त की है। पूछताछ में आरोपियों ने बदला लेने की नीयत से हत्या करना स्वीकार किया है। फिलहाल पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है और गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के लिए रिमांड लेने की तैयारी की जा रही है।

बाइट – कुमार प्रतीक — डीसीपी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here