छिंदवाड़ा में रिजल्ट के बाद छात्रा ने की आत्महत्या….फांसी लगाकर दी जान,मोहन नगर में नानी के घर रह रही थी

छिंदवाड़ा में बुधवार को बोर्ड परीक्षा परिणाम आने के बाद परासिया विधानसभा क्षेत्र की 17 वर्षीय छात्रा सानिया ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।घटना शहर के कोतवाली थाना अंतर्गत मोहन नगर इलाके की है,जहां वह कुछ समय से अपने नाना-नानी के घर रह रही थी।

जानकारी के अनुसार सानिया पिता सतीश परीक्षा परिणाम आने के बाद मानसिक तनाव में थी।परिणाम घोषित होते ही उसने यह कदम उठा लिया। घटना के बाद परिजनों में मातम छा गया,वहीं इलाके में भी शोक का माहौल है।सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया फिलहालपुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

घटना के बाद जिला शिक्षा अधिकारी गोपाल सिंह बघेल ने विद्यार्थियों और अभिभावकों से अपील की है कि परीक्षा परिणाम को लेकर कोई भी गलत कदम न उठाएं,उन्होंने बताया कि बोर्ड द्वारा छात्रों को दोबारा परीक्षा का अवसर दिया जाएगा।जो छात्र अपने परिणाम से संतुष्ट नहीं हैं,

वे दोबारा परीक्षा दे सकते हैं इसीलिए असफल होने पर निराश न हो और कोई गलत कदम न उठाएं साथ ही उन्होंने छात्रों को किसी भी परेशानी में परिजनों और शिक्षकों से बात करने की सलाह भी दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here