पन्ना में ‘लव ट्रैप’ बिछाकर युवक की हत्या, मामा निकला साजिश का मास्टरमाइंड

पन्ना जिले के बृजपुर थाना क्षेत्र में इंस्टाग्राम की एक प्रेम कहानी का अंत दिल दहला देने वाले हत्याकांड के साथ हुआ। ग्राम नानकी के रहने वाले संदीप गौड़ की इंस्टाग्राम पर पास के गांव की एक लड़की से दोस्ती हुई थी। दोनों के बीच की नजदीकियां लड़की के मामा नीरज उर्फ नल्लू गौड़ (26) को रास नहीं आ रही थीं। मना करने के बाद भी जब बातचीत बंद नहीं हुई, तो मामा ने भांजी के जरिए ही संदीप को ‘लव ट्रैप’ में फंसाने का खतरनाक प्लान बनाया। 9 सितंबर की देर रात भांजी से फोन करवाकर संदीप को घर के पीछे खेतों में मिलने बुलाया गया।

जैसे ही संदीप पहुंचा, घात लगाए बैठे मामा नीरज और उसके साथी राजबहादुर ने उसे दबोच लिया। आरोपी उसे घसीटते हुए पास के जंगल ले गए और पत्थरों से सिर व चेहरा कुचलकर बेरहमी से मार डाला। पहचान मिटाने और सबूत छिपाने के लिए लाश को चट्टानों की गहरी दरार में दबा दिया।बीओ :- मामले का खुलासा करते हुए एएसपी ने बताया कि 10 सितंबर को गुमशुदगी दर्ज होने के बाद पन्ना पुलिस ने 12 सितंबर को जंगल से शव बरामद किया। पुलिस ने आरोपी मामा को गिरफ्तार कर खून से सना पत्थर व मोबाइल जब्त कर लिया है, जबकि नाबालिग भांजी को अभिरक्षा में लिया गया है। वारदात में शामिल एक अन्य आरोपी फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2026/09/1697558.mp4

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here