Aaj Ka Kumbh Rashifal 07 March 2026 : कुंभ राशि वालों के लिए खुशखबरी! रुका हुआ पैसा मिल सकता, लव लाइफ भी रहेगी शानदार

होमastro

कुंभ राशि वालों के लिए खुशखबरी! रुका हुआ पैसा मिल सकता, लव लाइफ भी रहेगी अच्छी

Last Updated:

Aaj Ka Kumbh Rashifal 07 March 2026 : 07 मार्च 2026 को कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन सकारात्मक रहने वाला है. लव लाइफ में पार्टनर के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा. रुका हुआ पैसा मिलने और सरकारी कामों में सफलता के संकेत हैं. करियर में स्थिरता आएगी और स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा.

ख़बरें फटाफट

Aaj Ka Kumbh Rashifal 07 March 2026 : कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन कई मायनों में सकारात्मक रहने वाला है. छत्तीसगढ़ की जानी-मानी ज्योतिषाचार्या एवं टैरो रीडर शक्ति के अनुसार आज आपको लव लाइफ, करियर और आर्थिक मामलों में अच्छे संकेत मिल सकते हैं. लंबे समय से रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना बन रही है और कामकाज में भी सफलता के योग दिखाई दे रहे हैं. साथ ही जीवन में नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है.

लव लाइफ में बनेगा अच्छा तालमेल
आज कुंभ राशि के लोगों की लव लाइफ बेहतर रहने वाली है. पार्टनर के साथ आपका तालमेल अच्छा रहेगा और आपसी समझ बढ़ेगी. यदि किसी काम में आपका और आपके लव पार्टनर का साथ है, तो उसमें भी सकारात्मक परिणाम मिलने के संकेत हैं.

रुका हुआ पैसा मिलने के योग
यदि आपका पैसा कहीं फंसा हुआ है या सरकारी काम से जुड़ा कोई मामला लंबित है, तो आज उसके पूरे होने के संकेत मिल सकते हैं. बिजनेस या सरकारी कार्यों में सफलता मिलने की संभावना बन रही है.

नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेंगे
जीवन में जो कंफ्यूजन चल रहा था, उससे बाहर निकलकर आप नई ऊर्जा और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ते दिखाई देंगे. आज का दिन आपको सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा.

स्वास्थ्य रहेगा अच्छा
स्वास्थ्य के लिहाज से भी आज का दिन बेहतर रहने वाला है. शारीरिक और मानसिक रूप से आप अच्छा महसूस करेंगे, जिससे काम करने की ऊर्जा बनी रहेगी.

शनिवार को करें ये उपाय
शनिवार के दिन अपने पितरों और शनि देव के नाम पर छिलके वाली उड़द दाल के बड़े का भोग लगाएं. साथ ही छोटी-छोटी चींटियों को दान देना शुरू करें. ऐसा करने से रुके हुए काम पूरे होने लगेंगे और जीवन में आगे बढ़ने के रास्ते खुलेंगे.

लकी फैक्टर्स  लकी कलर: एमराल्ड ब्लू
लकी नंबर: 8

About the Author

Amit Singh

7 वर्षों से पत्रकारिता में अग्रसर. इलाहबाद विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नालिस्म की पढ़ाई. अमर उजाला, दैनिक जागरण और सहारा समय संस्थान में बतौर रिपोर्टर, उपसंपादक औऱ ब्यूरो चीफ दायित्व का अनुभव. खेल, कला-साह…और पढ़ें


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here