AAP To Strengthen Base In Uttar Pradesh, Launch Membership Drive, Says Sanjay Singh – दिल्ली के बाद अब इस राज्य में पार्टी के विस्तार में जुटी AAP, उठाएगी यह कदम…

खास बातें

  1. दिल्ली के बाद उत्तर प्रदेश में पार्टी के विस्तार में जुटी ‘आप’
  2. 23 फरवरी से 23 मार्च तक चलाएगी सदस्यता अभियान
  3. ‘आप’ के यूपी प्रभारी संजय सिंह ने दी जानकारी

नोएडा:

दिल्ली विधानसभा में बेहतरीन जीत के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) अब उत्तर प्रदेश में अपने संगठन का विस्तार करने पर ध्यान केंद्रीय कर रही है. ‘आप’ के उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि इस अभियान के तहत 23 फरवरी से 23 मार्च तक पूरे उत्तर प्रदेश में व्यापक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा. प्रत्येक जनपद में विशेष काउंटर लगाकर सदस्य बनाए जाएंगे. मिस्ड कॉल तथा वेबसाइट के जरिए भी सदस्य बनाए जाएंगे.

दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार में हुआ विभागों का बंटवारा, जानें किसे मिला कौन सा मंत्रालय

सेक्टर 29 स्थित नोएडा मीडिया क्लब में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने बताया कि 23 फरवरी को लखनऊ में उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी की एक बैठक होगी. इसमें प्रदेश में पार्टी का जनाधार बढ़ाने की रणनीति तय की जाएगी. उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में हर विधानसभा में कम से कम 5,000 बैनर पोस्टर लगाकर पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार किया जाएगा. पूरे राज्य में ऐसे 20 लाख से अधिक बैनर-पोस्टर लगाए जाएंगे.

वादों के दौरान असंभव लगने वाले काम, पूरे हुए तो लोगों को आसान लगने लगे : सत्येंद्र जैन

टिप्पणियां

संजय सिंह ने बताया कि दिल्ली विधानसभा चुनावों में जीत हासिल करने वाले उत्तर प्रदेश के मूल निवासी विधायकों के लिए उनके गृह जनपदों में अभिनंदन समारोह आयोजित किया जाएगा. उन्होंने कहा कि दिल्ली विधानसभा पहुंचे विधायकों में से 12 उत्तर प्रदेश मूल के हैं.

VIDEO: क्या तीसरी बार सरकार बनाने के बाद अरविंद केजरीवाल का राजनीतिक कद बढ़ेगा?


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here