After The Formation Of Imran Khans Prime Minister The Number Of Donkeys Raised In Pakistan Ps | पाकिस्तान: चांद नवाब को भूल गए तो एकबार इन साहब को देखिए

पाकिस्तान: चांद नवाब को भूल गए तो एकबार इन साहब को देखिए



पाकिस्तान की खबर भारत में अक्सर सुर्खियां बटोरती हैं. इस बार भी एक खबर पाकिस्तान से आई है जो भारत में छाई हुई है. खबर है कि ‘पाकिस्तान के लाहौर में लगातार गधों की तादाद में इजाफा हो रहा है.’

पाकिस्तान के पंजाब में गधों के इलाज के लिए एक अस्पताल भी खोला गया है. पाक के लाहौर में 41 हजार से ज्यादा गधे हो गए हैं. पाकिस्तान गधों की तादाद के हिसाब से तीसरा सबसे बड़ा मुल्क है.

यह जानकारी देने वाला रिपोर्टर अमीन हफीज भी गधे के डांस का आनंद लेते दिखाई दे रहे हैं. इस दौरान उन्होंने गधों के मालिक से भी बातचीत की. उन्होंने बताया कि सिर्फ 35 से 50 हजार रुपए में आने वाला गधा एक दिन में हजार रुपए कमाकर देता है. इस अस्पताल में गधों का इलाज बिल्कुल मुफ्त किया जाएगा. रिपोर्टर के मुताबिक, गधा चार साल की उम्र में कमाई का जरिया बन जाता है.

अस्पताल में मौजूद डॉक्टर ने बताया कि गधों के लिए पहली बार पाकिस्तान में एक अलग अस्पताल बनाया गया है. गधों को जरूरतमंद दवाईयां पिलाई जा रही हैं, जिससे गधे सेहतमंद रहेंगे.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here