रायपुर. छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे की तबीयत अचानक बिगड़ गई है. छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 7 मार्च से शुरू हो रहा है. इससे पहले सरकार के प्रवक्ता व कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे की तबीयत खराब हो गई है. स्वास्थ्यगत परेशानियों के चलते उन्हें राजधानी रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मंगलवार को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया. बताया जा रहा है कि उनके पैर में सूजन है. हालांकि अस्पताल प्रबंधन द्वारा अब तक मंत्री चौबे को लेकर कोई हेल्थ बुलेटिन जारी नहीं किया गया है.
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को अस्पताल पहुंचकर कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे के स्वास्थ्य की जानकारी ली. सीएम बघेल ने अस्पताल प्रबंधन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर निर्देशित किया. साथ ही कृषि मंत्री के जल्द ही स्वस्थ्य होने की कामना की. बता दें कि रविन्द्र चौबे के पास कृषि के साथ ही संसदीय कार्यों के मामले का मंत्रालय भी है. ऐसे में बजट सत्र से पहले उनकी तबीयत खराब होने का असर सदन में भी दिखाई पड़ सकता है. हालांकि उम्मीद जताई जा रही है कि बजट सत्र शुरू होने से पहले कृषि मंत्री चौबे स्वस्थ हो जाएंगे.
रत्ना शर्मा के स्वास्थ्य का भी जाना हाल
सीएम भूपेश बघेल ने मंगलवार दोपहर रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल पहुंचकर वहां इलाज के लिए भर्ती रत्ना शर्मा से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य का हाल-चाल जाना. रत्ना शर्मा मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा की माता हैं. मुख्यमंत्री बघेल ने रत्ना शर्मा को शीघ्र स्वस्थ लाभ के लिए शुभकामनाएं दी. इस दौरान मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा, छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल और छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन भी उपस्थित थे.
आपके शहर से (रायपुर)
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Raipur news
Source link












