Akshay Kumar Fire Stunt Pisses Off Twinkle Khanna Says This All Is Crap See Tweets And Videos | Brawl: अक्षय कुमार का फायर स्टंट देख फूटा ट्विंकल खन्ना का गुस्सा, कहा ”घर आओ मैं खुद ..”

Brawl: अक्षय कुमार का फायर स्टंट देख फूटा ट्विंकल खन्ना का गुस्सा, कहा ''घर आओ मैं खुद ..''



बॉलीवुड के खिलाड़ी खुमार यानी अक्षय कुमार ने बीते रोज एक ऐसा कारनामा किया जिसे देख लोग हैरान रह गए. जी हां अक्षय ने कल एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान खुद को आग लगा ली थी. अक्षय के इस स्टंट के बाद उनके फैन्स उन्हें इस अंदाज में देखकर हैरान रह गए थे. लेकिन वहीं अक्षय की पत्नी ट्विंकल खन्ना ने अक्षय कुमार को सबके सामने खूब दांट लागते हुए ट्वीट किया. इसके पहले आप देखिए अक्षय कुमार का यह खास वीडियो.

इस वीडियो में अक्षय कुमार काले सूट में खुद को आग लगाए दिखाई दे रहे हैं. इस वीडियो को देखने के बाद अक्षय की पत्नी ने ट्वीट करते हुए लिखा ” बकवास! इस तरह से तुमने सोचा की तुम खुद को आग लगा लोगे. घर आओ मैं तुम्हे खुद मार दूंगी, अगर तुम वहां से बच गए तो.” आपको बता दें, अक्षय कुमार ने ये पूरा स्टंट अपनी स्टंट टीम के देख रेख में किया था. जिस वजह से उन्हें कोई दिक्कत नहीं हुई. लेकिन अब घर जाने के बाद उनके साथ क्या हुआ होगा ये हम नहीं जानते हैं.

[ यह भी पढ़ें: Pics: जाह्नवी कपूर ने परिवार के साथ वाराणसी में की गंगा आरती ]

अक्षय कुमार सिल्वर स्क्रीन पर एक से बढ़कर एक धमाकेदार फिल्म देने के बाद अब अक्षय कुमार डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी कदम रखने वाले हैं. इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि भी हो चुकी है. अक्षय कुमार जल्द ही एक वेब कंटेंट में नजर आने वाले हैं. हालांकि, इसके बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन ये अमेजन प्राइम पर दिखाया जाएगा. इसका फिलहाल कार्यकारी नाम ‘द एंड’ रखा गया है. इसके साथ ही अक्षय कुमार की फिल्म केसरी भी रिलीज होने वाली है. अक्षय की फिल्म 21 मार्च को रिलीज होगी.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here