Alert! राजधानी के इस इलाके में 50 हजार लोगों को दो दिनों तक नहीं मिलेगा पानी | 50 thousand people will not get water for two days in tilak nagar nodak | raipur – News in Hindi

(सांकेतिक तस्वीर)

राजधानी के तिलक नगर गुढ़ियारी पानी टंकी से बुधवार और गुरुवार को करीब 50 हजार घरों में पानी नहीं आएगा.

रायपुर. राजधानी के तिलक नगर गुढ़ियारी पानी टंकी से बुधवार और गुरुवार को करीब 50 हजार घरों में पानी नहीं आएगा. दरअसल गुढ़ियारी से तिलक नगर की ओर जाने वाले 500 एमएम व्यास की डीआई पाइप लाइन रामनगर रेलवे क्रासिंग के पास डैमेज होने के कारण पानी की सप्लाई 24 और 25 जून को प्रभावित रहेगी. नगर निगम को डैमेज की जानकारी मिलने के बाद तुरंत मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है, लेकिन  इसमें 2 दिनों का वक्त लगेगा और इस दौरान बड़ी आबादी को पानी नहीं मिलेगा.

पाइप लाइन में डैमेज होने की वजह से गुढ़ियारी तिलक नगर पानी टंकी में फिल्टर प्लांट से पानी नहीं पहुंच पाएगा. जिससे नगर निगम के 4 वार्ड प्रभावित हो रहे हैं. बालगंगाधर तिलक वार्ड, दानवीर भामाशाह वार्ड, ठक्कर बापा वार्ड और नेताजी कन्हैयालाल बाजारी वार्ड की विभिन्न कुछ बस्तियों के लगभग 50 हजार के आसपास की संख्या में लोग इससे प्रभावित होंगे.
UNLOCK : अब शादी के लिए नहीं लेना होगी प्रशासन से इजाज़त, मैरिज गार्डन खुले

महापौर एजाज ढेबर ने बताया कि व्यावहारिक आवश्यकता के अनुरूप सम्बंधित निगम जोन की टीम  द्वारा पेयजल आपूर्ति करने पानी के टैंकर सम्बंधित प्रभावित वार्डो में भेजे जायेंगे. जबकि नलकूपों और पावर पंपो की प्रभावित वार्डो में लोगों के बीच पर्याप्त संख्या में उपलब्धता होने के चलते  समस्या कम हो जायेगी.हालांकि रिपेयरिंग कार्य तत्काल प्रारम्भ करवाया गया है और 26 जून 2020 को सुबह से गुढियारी तिलक नगर के सम्बंधित पानी टंकी से सप्लाई सुचारु रूप से संचालित होगा. इसके के अलावा रायपुर शहर में स्थित अन्य पानी टंकियों और पावर पंपो से पानी की सप्लाई पहले जैसे ही रहेगी.


First published: June 24, 2020, 12:30 PM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here