Arjun kapoor-janhvi kapoor walk the ramp together, see Photos

1/6

भाई-बहन की ये जोड़ी पड़ी सब पर भारी

बी-टाउन में आज भी कुछ परिवार ऐसे हैं जो अपने आपसी रिश्तों को समेटने के लिए जाने जाते हैं। ये परिवार अक्सर इस बात पर विश्वास दिलाते हैं कि प्यार से किसी भी चीज को जीता जा सकता है। ऐसा ही एक रिश्ता है बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और जाह्नवी कपूर के बीच भी है, जिनकी बॉन्डिंग देखकर बार-बार यही कहने का जी चाहता है कि भाई-भहन हों तो इन दोनों जैसे। रियल लाइफ में दोनों की केमिस्ट्री कितनी स्ट्रांग है, ये हम सभी जानते ही हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जब ये भाई-बहन की जोड़ी पहली बार एक साथ रैंप पर उतरी तो हर कोई इनके दिलकश अंदाज के आगे अपना दिल हार गया था।

2/6

स्टाइलिश अंदाज़ ने दी सबको मात

ब्लेंडर्स प्राइड फैशन टूर के लिए एकसाथ रैंप पर उतरे अर्जुन कपूर और जाह्नवी कपूर के बीच की केमिस्ट्री देखते ही बन रही थी। अनामिका खन्ना के कलेक्शन #mycraftmypride में दोनों के स्टाइल ने हर किसी को मंत्रमुग्ध कर दिया था।

3/6

जब जाह्नवी को देखते रह गए सब

यूं तो अर्जुन कपूर और जाह्नवी कपूर ने कई बार रैंप पर वॉक किया है, लेकिन ये पहला मौका था जब दोनों एकसाथ एक ही डिज़ाइनर के लिए रैंप पर उतरे थे। इस दौरान जाह्नवी ने अपनी सुंदरता से हर किसी को अपना दीवाना बना दिया था। जाह्नवी बोहो फैशन से प्रेरित लेयर्ड ऑउटफिट में नजर आई थीं।

4/6

अर्जुन का वो अंदाज़

अर्जुन वाकई में ही एक हैंडसम हंक हैं तभी तो उन्होंने अपनी बहन के साथ अपने स्टाइल को कम्पलीट करते हुए प्रिंटेड लॉन्ग जैकेट के साथ सिंपल ब्लैक टी-शर्ट और पैंट पहनी थी।

5/6

फैशन से भरा एक फ्रेम

अर्जुन कपूर और जाह्नवी कपूर के ओवरऑल लुक की बात करें तो अर्जुन कपूर जहां सिंपल और काफी अटैक्टिव लग रहे थे, तो वहीं जाह्नवी सटल मेकअप के साथ स्मोकी आईज में काफी जंच रही थीं।

6/6

प्री-रैंप रिचुअल्स ने लूटी वाहवाही

वॉक से ठीक कुछ घंटे पहले जाह्नवी कपूर ने अपने प्री-रैंप की एक झलक अपने फैंस के साथ शेयर की थी जिसमें वह भव्य लहंगा पहने, रनवे के बाहर मिठाई खाती हुई दिखाई दे रही थीं।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here