केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की कथित टिप्पणी को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि खरगे ने पटना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता के बारे में अभद्र टिप्पणी कर मर्यादाएं तोड़ी हैं।अमित शाह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पहले भी प्रधानमंत्री मोदी और उनके परिवार को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां करती रही है। उन्होंने राहुल गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि लगातार चुनावी हार से पार्टी हताश है और उसके पास अब कोई नीति या मुद्दा नहीं बचा है। शाह ने दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी और उनके परिवार पर टिप्पणियों का जनता ने हर बार जवाब दिया है।


