Amitabh Bachhan Offers Financial Help To An Injured Journalist Working In Kashmir Violence Tk | कश्मीर में रिपोर्टिंग के दौरान घायल हुआ था पत्रकार, ‘शहंशाह’ ने मदद के लिए बढ़ाया हाथ

कश्मीर में रिपोर्टिंग के दौरान घायल हुआ था पत्रकार, 'शहंशाह' ने मदद के लिए बढ़ाया हाथ



बॉलीवुड के कुछ लोग ऐसे हैं, जो हमेशा अपने फैंस से जुड़े रहते हैं और उनकी मदद के लिए तैयार रहते हैं. बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन का नाम ऐसे लोगों में ही शुमार है. उन्होंने अभी एक और ऐसा कदम उठाया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोग उनका धन्यवाद दे रहे हैं.

दरअसल, उन्होंने सोशल मीडिया पर एक घायल जर्नलिस्ट के मदद की गुहार पर उसे आर्थिक मदद देने का इनीशिएटिव लिया है.

कश्मीर के एक फोटोजर्नलिस्ट अल्ताफ क़ादरी ने ट्विटर पर एक ट्वीट करते हुए अपने एक साथी पत्रकार बिलाल बहादुर के एक असाइनमेंट के दौरान घायल होने की खबर देते हुए उनके मदद की गुहार की है. बिलाल बहादुर टाइम्स ऑफ इंडिया के स्ट्रिंगर के तौर पर काम करते हैं.

दो आतंकियों के मारे जाने के बाद बारामुला में उनके अंतिम संस्कार में रिपोर्टिंग करने गए बिलाल जिस ट्रक पर चढ़े थे, उससे नीचे गिर गए थे, जिससे उन्हें काफी चोटें आई थीं.

अल्ताफ कादरी ने ट्विटर पर संस्थान और उसके मैनेजिंग डायरेक्टर को टैग करते हुए कहा कि ‘बिलाल को बहुत जरूरी आर्थिक और मेडिकल मदद की जरूरत है. क्या उनकी जिंदगी को इसलिए नजरअंदाज किया जाना चाहिए क्योंकि वो महज स्ट्रिंगर है?’

उनके इस पोस्ट को प्लेटफॉर्म पर बहुत शेयर किया गया. बिग बी ने भी इसे देखा और तुरंत कादरी से बिलाल बहादुर का कॉन्टैक्ट नंबर मांगा ताकि वो उनकी मदद कर सकें.

जिसके बाद कादरी ने उन्हें बिलाल का नंबर दिया.

उनके इस कदम की काफी सराहना की जा रही है. सोशल मीडिया पर लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं, उन्हें धन्यवाद बोल रहे हैं.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here