महाकाल महलोक कंट्रोल रूम पर हुई महाकाल मंदिर प्रबंध समिति की महत्वपूर्ण बैठक, मंदिर परिसर में बनेगा अस्पताल।

उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर की प्रबंध समिति द्वारा रविवार दोपहर को महाकाल महलोक कंट्रोल रूम पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक कलेक्टर व मंदिर समिति के अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई। महाकाल अग्निकाण्ड में झुलसे मंदिर के पुजारी सेवक सत्यनारायण सोनी की मौत पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। बैठक में विचार विमर्श के बाद निर्णय लिया गया कि महाकाल मंदिर दर्शन और महाकाल महलोक के भ्रमण के लिए आने वाले वरिष्ठ नागरिक व दिव्यांगजनों को अब नीलकंठ पथ, त्रिवेणी संग्रहालय व नन्दी द्वारा से प्रवेश दिया जाएगा । इसके साथ ही चिन्हित स्थानों पर प्रतीक्षालय भी बनाया जाएगा। प्रतीक्षालय से सतत ईकार्ट की सुविधा भी मिलेगी। महाकाल मंदिर समिति 4 मई से 9 में तक मंदिर परिसर में एक यज्ञ करवाएगी। दरअसल यह यज्ञ जन कल्याण के लिए होगा जिसका नाम सौमिक सुवृष्टि अनुष्ठान है। इस यज्ञ में करीब 25 लख रुपए का खर्च आएगा जिसका वहन मंदिर समिति करेगी। विगत दिनों महाकाल मंदिर में हुए अग्निकांड को ध्यान में रखते हुए व श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर परिसर क्षेत्र में ही आपातकालीन अस्पताल भी खोला जाएगा। यह अस्पताल 10 बेड का होगा।

blob:https://www.no2politics.com/f485c8e8-bc56-4788-a671-ea75f43cfda3

बाइट– मृणाल मीना, प्रशासक महाकाल मंदिर समिति

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here