ananya panday trolled for tight clothes: जब अनन्या पांडे ने पहनी इतनी टाइट ड्रेस कि लोग बोले, ‘ये इसमें बैठीं कैसे?’ – when ananya panday was trolled for her latex neon pink dress

Edited By Akshara Upadhyay | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

NBT

बॉलिवुड में जब अनन्या पांडे ने डेब्यू किया था, तब यंग ऐक्ट्रेस काफी स्वीट नजर आती थी, लेकिन स्लिम बॉडी की आलोचना होने के बाद इस अदाकारा ने वेट बढ़ाया और कर्वी बॉडी की मालकिन बन गईं। इस बॉडी को फ्लॉन्ट करने का अनन्या कोई मौका नहीं छोड़ती हैं और आजकल उन्हें अक्सर ऐसे कपड़ों में ही देखा जाता है, जो उनके न्यू फाउंड कर्व्स को हाईलाइट करें। ऐसी ही एक ड्रेस इस ऐक्ट्रेस ने तब पहनी थी, जब वह शाहरुख खान की पार्टी में शरीक होने पहुंची थीं। हालांकि, उनके कपड़े देख लोगों के मन में अलग ही सवाल आ गया था।

पार्टी के लिए अनन्या ने नियॉन पिंक कलर की मिनी ड्रेस चुनी थी। यह ड्रेस किसी फैब्रिक से नहीं बल्कि लैटेक्स से बनी थी। इस मटीरियल से सर्जिकल ग्लव्स भी बनाए जाते हैं। इसकी खासियत यह होती है कि यह बिल्कुल स्किनफिट होता है, जिससे इसे पहनकर भी काम करना आसान होता है।

NBT

अनन्या पांडे की लैटेक्स ड्रेस

चंकी पांडे की लाडली अनन्या पांडे पर भी चढ़ा ग्लैमर का खुमार, 2 फुट की ड्रेस पर खर्च कर दिए लाखों

अनन्या ने अपने कर्व्स को फ्लॉन्ट करने के लिए इस शाइनी पिंक कलर की ड्रेस का सिलेक्शन किया था। इस शॉर्ट ड्रेस में फ्रंट पर हॉल्टर नेक और बैक पर डीप राउंड कट डिजाइन थी। सामने से इसमें प्लंजिंग नेकलाइन रखी गई थी। अनन्या ने इस बोल्ड ड्रेस के साथ अपने बालों को वेव्स में स्टाइल किया, वहीं इसके साथ उन्होंने सिल्वर हूप्स पहने थे।

NBT

अनन्या पांडे की स्किनफिट ड्रेस

एक ओर ऐक्ट्रेस के कपड़ों की फैन्स ने तारीफ की, तो दूसरी ओर ट्रोल्स ने उन्हें निशाने पर ले लिया। कुछ ने ड्रेस की लेंथ को लेकर कॉमेंट्स किए, तो कुछ ने इस ड्रेस की टाइट फिट को लेकर सवाल किए। एक ने तो यह तक पूछ डाला कि ‘इस ड्रेस में अनन्या बैठीं कैसे?’। वहीं एक अन्य ने लिखा ‘इसमें इन्होंने सांस कैसे ली? मैं तो इसमें सांस भी ना ले पाऊं।’

फोटोशूट: टेक्नॉलजी का कमाल और अनन्या पांडे को मिल गई उनकी जुड़वा

वैसे अनन्या अक्सर ही ट्रोल्स के निशाने पर आती रहती हैं, जिससे अब यह बाला भी इन नेगेटिव कॉमेंट्स को इग्नोर करना सीख गई है। यही वजह है कि वह अभी भी उन कपड़ों में दिखती हैं, जिन्हें पहनने का उनका मन करता है।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here