anurag kashyap at love aaj kal screening: अनुराग कश्यप के कपड़े देख या तो छूट जाएगी हंसी या पीट लेंगे माथा – anurag kashyap clothes selection for love aaj kal screening is a fashion disaster

Published By Akshara Upadhyay | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

NBT

फिल्ममेकर अनुराग कश्यप वैसे तो आजकल अपनी फिल्मों से ज्यादा विवादित बयानों के लिए जाने जा रहे हैं, लेकिन इस बीच भी वह फिल्मी सर्कल में ऐक्टिव बने हुए हैं। फिल्म ‘लव आजकल’ की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई तो इसमें अन्य सितारों के साथ ही अनुराग भी नजर आए। हालांकि, उन्होंने यहां शिरकत करने के लिए जो कपड़े और स्टाइल चुना था वह कुछ ऐसा था कि या तो आपकी हंसी छूट जाएगी या फिर आप अपना माथा पीट लेंगे।

अनुराग कश्यप ने फिल्म स्क्रीनिंग में स्टाइलिश दिखने के लिए ब्लैक टी-शर्ट और ग्रे ब्लेजर चुना था। इन दोनों का कॉम्बिनेशन अच्छा था। लेकिन फोटो पर जब उनके पैंट सिलेक्शन पर नजर जाती है तो फैशन डिज़ैस्टर शुरू होता दिखाई देता है।

ब्लेजर और टी-शर्ट के साथ अनुराग ने आर्मी प्रिंट पैंट्स चुनी थीं जो ऐंकल पर नेरो स्टिच के साथ थीं। इतना ही नहीं और स्टाइलिश दिखने के लिए फिल्ममेकर ने बकायदा आर्मी बूट्स भी चुने और उन्हें अपने लुक के साथ मैच किया।

NBT

स्टाइल मारने के चक्कर में बिगड़ कई बात

यह कहने में कोई हर्ज नहीं कि फैशन और स्टाइल दोनों ही लिहाज से यह लुक कंप्लीट फेल्यर था। आर्मी पैंट्स और बूट्स की जगह अगर अनुराग सिंपल ट्राउजर और स्नीकर्स ही चुन लेते तो भी उनका ब्लेजर लुक चल निकलता।

फिल्ममेकर पर यह लुक और अजीब लगने का एक कारण शायद उनकी हाइट ऐंड हेल्थ भी थी। अगर इस लुक को विद्युत जामवाल, विकी कौशल, टाइगर श्रॉफ जैसे स्टार्स कैरी करते तो यकीनन वह काफी हैंडसम लगते। और इतना तो हमें यकीन है कि वे ब्लेजर की जगह इस लुक को परफेक्ट बनाने के लिए लेदर या डेनिम जैकेट कैरी करते।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here