aspergillosis in covid patients: COVID-19 मरीजों में ब्लैक, वाइट और येलो फंगस के बाद दिखा Aspergillosis इंफेक्शन, जानिए सिम्टम्स और कारण – aspergillosis is new infection in covid 19 patients after black white and yellow fungus know its symptoms and causes

​कहां फैला है पल्मोनरी एस्परगिलोसिस संक्रमण

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वडोदरा के एसएसजी अस्पताल में नए फंगल इंफेक्शन से आठ मरीज संक्रमित पाए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, ब्लैक फंगस और व्हाइट फंगल इंफेक्शन की तरह ये भी उन्हीं लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है जो कोविड से ठीक हो रहे हैं।

COVID संक्रमित इन मरीजों के लिए लाइफ सेविंग हैं ब्लड थिनर और स्टेरॉयड मेडिकेशन, डॉक्टर ने बताए कारण

​क्या है पल्मोनरी एस्परगिलोसिस संक्रमण

रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (Center for Disease Control and Prevention) के अनुसार, एस्परगिलोसिस (Aspergillosis) एस्परगिलस (Aspergillus) के कारण होने वाला एक संक्रमण है, जो एक सामान्य मोल्ड इंफेक्शन है। एस्परगिलोसिस एक प्रकार के मोल्ड (कवक) के कारण होने वाला संक्रमण है।

एस्परगिलोसिस संक्रमण से होने वाली बीमारियां आमतौर पर मरीज की श्वसन प्रणाली को प्रभावित करती हैं, लेकिन उनके लक्षण और गंभीरता अलग-अलग हो सकते हैं।

छिपकली और गिरगिट में पाया जाने वाला येलो फंगस अब इंसानों में भी, जानें किस पर करता है अटैक

​घर के अंदर-बाहर मौजूद रहता है संक्रमण

बीमारियों को ट्रिगर करने वाला मोल्ड, एस्परगिलस, घर के अंदर और बाहर हर जगह मौजूद होता है। इस संक्रमण में अधिकांश लोगों के शरीर में एस्परगिलस बीजाणु सांस के ज़रिए प्रवेश कर जाते हैं, हालांकि, वे बीमार नहीं पड़ते लेकिन इसमें भी इम्यून सिस्टम का बड़ा रोल है। यह फंगस गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक्ट (जठरांत्र पथ) को भी संक्रमित कर सकता है।

​किन्हें है संक्रमण का खतरा

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, COVID-19 रोगियों में तमाम तरह के फंगल इंफेक्शन का मुख्य कारण स्टेरॉयड का प्रयोग करना और मरीज का कमजोर इम्यून सिस्टम है। साथ ही इसके पीछे ऑक्सीजन की आपूर्ति को हाइड्रेट करने के लिए साफ पानी इस्तेमाल न किया जाना भी एक कारण बताया जा रहा है।

जैसा कि आप जानते ही हैं COVID-19 संक्रमित मरीज के इलाज में स्टेरॉयड के इस्तेमाल की सलाह दी जाती है जिसके चलते अब तमाम लोग ब्लैक फंगस का शिकार हो रहे हैं।

हेल्थ एक्सपर्ट्स को स्टेरॉयड के जरूरत से ज़्यादा इस्तेमाल के प्रति सावधानी बरतने को कह रहे हैं। पल्मोनरी एस्परगिलोसिस संक्रमण का खतरा भी कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली या फेफड़ों की बीमारी वाले लोगों को ज्यादा है।

रिकवरी के बाद शरीर के इस कोने में रहकर हमेशा व्यक्ति की रक्षा करती हैं एंटीबॉडी, वैज्ञानिकों ने किया खुलासा

​पल्मोनरी एस्परगिलोसिस संक्रमण के सिम्टम्स

कोविड रिकवरी के बाद यह फंगल संक्रमण भी फेफड़ों को प्रभावित करता है। इसके कई सिम्टम्स होते हैं।

  • सीने में दर्द (Chest pain)
  • खांसी के साथ खून आना (Coughing up blood)
  • बुखार
  • खांसी।
  • सांस लेने में कठिनाई। (Shortness of breath)
  • अन्य लक्षण विकसित हो सकते हैं यदि संक्रमण फेफड़ों से शरीर के अन्य भागों में फैलता है।

इस आर्टिकल को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here