बांग्लादेश अपनी वायुसेना के आधुनिकीकरण की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ढाका चीन से 24 अत्याधुनिक J-10CE मल्टीरोल लड़ाकू विमान खरीदने की तैयारी कर रहा है। यह सौदा बांग्लादेश के प्रधानमंत्री की चीन यात्रा के दौरान आगे बढ़ सकता है और अगस्त तक अंतिम रूप दिए जाने की संभावना जताई जा रही है।
चीन के सबसे उन्नत 4.5 पीढ़ी के लड़ाकू विमानों में गिना जाता है। पाकिस्तान पहले से ही इस विमान का उपयोग कर रहा है और रिपोर्टों के अनुसार ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान भी इन विमानों की तैनाती की गई थी।
यदि यह सौदा पूरा होता है, तो पाकिस्तान के बाद बांग्लादेश J-10CE का दूसरा विदेशी ऑपरेटर बन जाएगा। रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि इससे बांग्लादेश की हवाई शक्ति में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होगी और दक्षिण एशिया के सामरिक समीकरणों पर भी इसका असर पड़ सकता है।
बांग्लादेश चीन से 24 J-10CE लड़ाकू विमान खरीदने की तैयारी में है। यह वही अत्याधुनिक फाइटर जेट हैं जिनका उपयोग पाकिस्तान कर रहा है। प्रस्तावित सौदे को बांग्लादेश की वायुसेना के आधुनिकीकरण की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है, जिससे क्षेत्रीय सामरिक संतुलन पर असर पड़ सकता है।


