Biceps Workout Mistakes: जिम करते हैं, मगर बड़े नहीं होते बाइसेप्स? क्योंकि अनजाने में कर रहे हैं ये गलतियां – avoid these biceps workout mistakes to get bigger biceps quickly know how to fix them and best biceps exercise

Biceps Workout Mistakes in Hindi: जिम जाने के बाद सबसे पहला टारगेट बाइसेप्स को बड़ा बनाना होता है। बड़े और मस्कुलर बाइसेप्स बनाने के लिए कुछ लोग घंटों पसीना बहाते हैं। लेकिन फिर भी रिजल्ट कुछ नहीं मिलता। क्योंकि, आपकी सारी मेहनत पर बाइसेप्स वर्कआउट की गलतियां पानी फेर रही हैं। इस आर्टिकल में ऐसी कुछ गलतियों के बारे में बताया जा रहा है, जिन्हें लोग बाइसेप्स वर्कआउट के दौरान करते हैं। इसके साथ ही, बाइसेप्स को बड़ा बनाने वाली कुछ एक्सरसाइज (exercise for big biceps) के बारे में भी जानेंगे।

पहली गलती- जरूरत से ज्यादा हैवी वेट उठाना

अधिकतर लोगों को लगता है कि जितना ज्यादा हैवी वेट उठाएंगे, उतनी जल्दी बाइसेप्स बड़े बन जाएंगे। लेकिन यह बहुत बड़ी गलती है, जो आपके बाइसेप्स की ग्रोथ को रोक देगी। जब आप बाइसेप्स वर्कआउट में जरूरत से ज्यादा हैवी वेट उठाते हैं, तो आपकी फॉर्म बिगड़ जाती है। इसके कारण एक्सरसाइज का असर बाइसेप्स मसल्स की जगह कहीं और शिफ्ट होने लगता है।

कैसे सुधारें ये गलती?

सबसे पहले हर बाइसेप्स एक्सरसाइज की सही फॉर्म सीखें। इसके बाद धीरे-धीरे उसमें वेट बढ़ाएं। वेट से ज्यादा अपनी फॉर्म पर ध्यान दें।

दूसरी गलती- सिर्फ बाइसेप्स एक्सरसाइज करना

यह पढ़कर आपको अटपटा लग सकता है। लेकिन सिर्फ बाइसेप्स एक्सरसाइज करने से बाइसेप्स मस्कुलर नहीं दिखेंगे। क्योंकि, बाइसेप्स एक्सरसाइज से सिर्फ बाइसेप्स हेड बढ़ता है। जबकि, बाइसेप्स को बड़ा दिखाने में ट्राइसेप्स मसल्स का भी बराबर रोल रहता है।

कैसे सुधारें ये गलती?

बाइसेप्स को बड़ा बनाने के लिए वर्कआउट में ट्राइसेप्स एक्सरसाइज भी शामिल करें। कुछ ट्राइसेप्स एक्सरसाइज शानदार रिजल्ट देती हैं। जिनके नाम डायमंड पुश-अप्स, किकबैक्स, ट्राइसेप्स एक्सटेंशन, ट्राइसेप्स पुश-डाउन हैं।

तीसरी गलती- जल्दी-जल्दी मूवमेंट करना

जल्दबाजी में एक्सरसाइज करने से बाइसेप्स ग्रोथ देरी से होगी। लोग जल्दी-जल्दी मूवमेंट करके ज्यादा से ज्यादा बाइसेप्स एक्सरसाइज करना चाहते हैं। लेकिन, बाइसेप्स ना बढ़ने का यह बड़ा कारण है। क्योंकि, मसल्स को बड़ा बनने के लिए ज्यादा एक्सरसाइज नहीं, ज्यादा देर तक तनाव की जरूरत होती है।

कैसे सुधारें ये गलती?

बाइसेप्स एक्सरसाइज की मूवमेंट धीरे-धीरे करें। इससे मसल्स पर ज्यादा देर तक तनाव रहता है। जब आप मूवमेंट के पीक पर हों, तो कुछ सेकेंड वेट को होल्ड करने की कोशिश करें। इन गलतियों को दूर करके आपके बाइसेप्स बहुत जल्दी बड़े हो जाएंगे।

बेस्ट बाइसेप्स एक्सरसाइज के नाम (Best Exercise to get Bigger Biceps)

  • बारबेल कर्ल
  • हैमर कर्ल
  • प्रीचर कर्ल
  • इनक्लाइंड डंबल कर्ल

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

VIDEO: बाइसेप्स वर्कआउट से पहले क्या खाएं? देखें Pre-Workout Diet

https://www.youtube.com/watch?v=Or8n-_t9Gug


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here