Bigg Boss 12 Contestant Sreesanths Wife Bhuvaneshwari Kumari Asks Fans To Vote For Him Starts Trend In Social Media | बिग बॉस 12 : श्रीसंत को विजेता बनाने के लिए पत्नी भुवनेश्वरी ने अपने हाथों में ली कमान, किया ये काम

बिग बॉस 12 :  श्रीसंत को विजेता बनाने के लिए पत्नी भुवनेश्वरी ने अपने हाथों में ली कमान, किया ये काम



‘बिग बॉस 12’ का फिनाले बेहद नजदीक है और घर में श्रीसंत, दीपिका, दीपक, करणवीर, रोमिल और सुरभि के बीच शो जीतने के लिए कांटे की टक्कर चल रही है. वहीं श्रीसंत, दीपिका, दीपक, करणवीर, रोमिल और सुरभि के परिवार वाले भी इनके सपोर्ट में सोशल मीडिया पर वोट की मांग कर रहे हैं.सभी के घरवाले सोशल मीडिया पर दर्शकों से ज्यादा से ज्यादा वोट करने की अपील कर रहे हैं.

वहीं श्रीसंत की पत्नी भुवनेश्वरी शो के शुरुआत से ही उनका संबल में दिखाई दे रही हैं. भुवनेश्वरी लगातार सोशल मीडिया पर श्रीसंत का साइड फैंस के सामने रखती नजर आई हैं. वहीं जब भी भुवनेश्वरी को बिग बॉस के मंच पर बुलाया गया है उन्होंने श्रीसंत की बातों के रवैये को सही ठहराते हुए उनका पुरजोर तरीके से बचाव किया है.

हाल ही में हिना खान ने श्रीसंत के उनके प्रति रवैये की तारीफ़ की थी और एक ट्वीट किया था. जिसके बाद भुवनेश्वरी ने हिना खान की तारीफ करते हुए श्रीसंत की तारीफ की.

अब भुवनेश्वरी ने ट्वीट श्रीसंत के लिए फैंस से ज्यादा से ज्यादा वोट करने के लिए एक मुहीम शुरू की है. भुवनेश्वरी ने ट्वीट कर लिखा ‘आज से श्रीसंथ को शो का विनर बनाना मेरा एजेंडा है. शो के फिनाले तक मैं लगातार वोटिंग के लिए अपील करती रहूंगी. कृपया आप सभी लोग श्रीसंथ को सपोर्ट करें.’ अब अगर आप भी श्रीसंथ को विनर बनते देखना चाहते हैं तो हमे कमेंट कर जरूर बताएं’.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here